सब्सक्राइब करें

झांसी अग्निकांड : 29 घंटे चली जांच-पड़ताल, तीन आला अफसरों पर गिर सकती है गाज; देखें अधिकारी का Video

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Nov 2024 12:29 AM IST
सार

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, जेई सुजीत कुमार, बिजलीकर्मियों आदि से अलग-अलग पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए। विद्युत सुरक्षा की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार काम नहीं होने के बाबत कई बिंदुओं पर कड़ाई से पूछताछ की।

विज्ञापन
Medical college fire incident Investigation lasted for 29 hours blood of innocents splattered on the hands of
Jhansi Medical College fire - फोटो : अमर उजाला

झांसी मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में आग से झुलसकर हुई नवजातों की मौत के मामले की जांच करने आई शासन की टीम 29 घंटे पड़ताल कर मंगलवार शाम को रवाना हो गई। जांच में तीन आला अफसरों के दामन पर मासूमों के खून के छींटे पाये गए हैं। टीम अपने संग प्राचार्य के दफ्तर के और विद्युत सुरक्षा व फायर विभाग के दस्तावेज ले गई है।

Trending Videos
Medical college fire incident Investigation lasted for 29 hours blood of innocents splattered on the hands of
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

तीन उच्च अधिकारी पर गाज गिरना तय
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. किंजल सिंह ने कहा आग शॉर्ट सर्किट से ही लगी थी। शॉर्ट सर्किट क्यों हुआ और किसकी लापरवाही रही, ये रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। शासन स्तर से कार्रवाई होगी। मेडिकल कॉलेज के तीन उच्च अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Medical college fire incident Investigation lasted for 29 hours blood of innocents splattered on the hands of
एसएनसीयू में भर्ती आग की चपेट में आए बच्चों का इलाज करती चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में लगी थी आग
15 नवंबर (शुक्रवार) की रात करीब 10.30 बजे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) में आग लग गई। 10 नवजातों की झुलसने से मौत हो गई। दो ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में शासन ने चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. किंजल सिंह की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग के अपर निदेशक अरुण कुमार, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक उपचार डॉ. भानुप्रताप सिंह कल्याणी और स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक बिजली रवि कुमार को भेजा।

Medical college fire incident Investigation lasted for 29 hours blood of innocents splattered on the hands of
मेडिकल में जांच करने आई शासन की टीम प्राचार्य एनएस सेंगर से पूछताछ करती हुई - फोटो : अमर उजाला

प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर से कई बिंदु पर हुई पूछताछ
सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम ने 75 मिनट तक मौका मुआयना करके जांच की और करीब साढ़े पांच घंटे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ, छह मृत शिशु के माता-पिता आदि के बयान लिए। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर से कई बिंदु पर पूछताछ की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे टीम फिर एसएनसीयू पहुंची। टीम ने सीन रीक्रिएट कराया और फिर ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों से गेस्ट हाउस में दोबारा से कई बिंदुओं पर पूछताछ की।

विज्ञापन
Medical college fire incident Investigation lasted for 29 hours blood of innocents splattered on the hands of
लखनऊ से जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

कड़ाई से हुई पूछताछ
इसके बाद बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, जेई सुजीत कुमार, बिजलीकर्मियों आदि से अलग-अलग पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए। विद्युत सुरक्षा की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार काम नहीं होने के बाबत कई बिंदुओं पर कड़ाई से पूछताछ की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed