फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली की मजदूरी मांगने पर भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे ने बंदूक की बट से पीट-पीट कर ली मजदूर की जान

Sun, 28 Mar 2021 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Mar 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
son of former BJP MLA beaten laboror with the butt of gun when he asked for wages on Holi
संदेश के घर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में होली पर मजदूरी मांगने पर भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे के पीटने से गंभीर रूप से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान कानपुर हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को भी कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया है।




 
son of former BJP MLA beaten laboror with the butt of gun when he asked for wages on Holi
डहलेपुर गांव में अजीत के घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव डहलेपुर निवासी भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे के घर पैंदाबाद निवासी संदेश (22) मजदूरी करता था। 25 मार्च को होली खर्च के लिए मजदूरी मांगने पर संदेश को पूर्व विधायक के बेटे अजीत दोहरे ने बंदूक की बट से पीटकर उसे अधमरा कर दिया था।

 
son of former BJP MLA beaten laboror with the butt of gun when he asked for wages on Holi
शहर के मकरंदनगर में पूर्व विधायक के घर सन्नाटा - फोटो : amar ujala
परिजनों ने जिला अस्पताल के बाद संदेश को हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया था। शनिवार की रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान संदेश ने दम तोड़ दिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि कानपुर नगर से आरोपी अजीत दोहरे को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
son of former BJP MLA beaten laboror with the butt of gun when he asked for wages on Holi
आरोपी अजीत की बोलेरो कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था अजीत
अजीत दोहरे जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जगह-जगह उसने पोस्टर भी चस्पा करा दिए थे। आरोपी विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष भी है। 

 
विज्ञापन
son of former BJP MLA beaten laboror with the butt of gun when he asked for wages on Holi
संदेश की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पूर्व विधायक का छलका दर्द
बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि बेटे के कारनामों की वजह से वे राजनीति में काफी पिछड़ गए हैं। परिवार के लोगों के काफी समझाने के बाद भी वह गलत रास्ते पर चल रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed