सब्सक्राइब करें

UP: 15 मीटर दूर पड़ी थी आंख, गायब थे कई अंग, सिर्फ एक पैर सुरक्षित; अपहृत बच्चे की ऐसी लाश देख पुलिस भी चौंकी

अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Mar 2026 01:25 PM IST
सार

फतेहपुर में अपहृत बच्चे की पांच दिन बाद अस्थियां खेत में मिलीं हैं। शरीर के कई हिस्से गायब हैं। कपड़ों और धागे से मासूम की पहचान की गई है। हत्या के बाद मासूम के शव को जंगली जानवर के सामने फेंकने की आशंका है।

विज्ञापन
abducted child bones were found in a field after Five days allegations of murder in Fatehpur
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना इलाके के लोची का डेरा मजरा इटरौरा से अपहृत साढ़े तीन वर्षीय अंकुश निषाद का अस्थिपंजर शनिवार सुबह घर से महज 25 मीटर दूरी पर दुर्गा प्रसाद निषाद के अरहर के खेत में मिला। शरीर के कई हिस्से गायब होने के कारण कपड़ों और धागे से उसकी पहचान की गई। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।


ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान एएसपी महेंद्र पाल सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों से परिजन और ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि एएसपी ने परिजन को शांत किया। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पिता हरिशंकर निषाद और ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर के मिले हिस्से को नोंचने जैसा प्रतीत हो रहा है। इससे जंगली जानवर के हमले से बच्चे की मौत होना मालूम हो रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
 
Trending Videos
abducted child bones were found in a field after Five days allegations of murder in Fatehpur
बच्चे की अस्थियां मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकुश 24 फरवरी को अचानक गायब हुआ था। उसकी तलाश के लिए गांव से करीब 200 मीटर दूर बहने वाली ससुर खदेरी नदी में चार किलोमीटर तक जाल डाला गया और एसडीआरएफ टीम और ड्रोन की मदद से खोजबीन की गई। शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। दोपहर करीब 12 बजे फॉरेंसिंक टीम की जांच के बाद फॉरेंसिक टीम अस्थिपंजर कब्जे में ले सकी। शव के पास पैंट का टुकड़ा, लोअर, टी-शर्ट और गले में काला धागा मिला। इसे उसकी मां ने अपहरण से दो दिन पहले पहनाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
abducted child bones were found in a field after Five days allegations of murder in Fatehpur
बच्चे की अस्थियां मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद शव को जंगली जानवर के सामने फेंकने की जताई आशंका
अपहृत अंकुश का शव मिलने के बाद किशनपुर थाने के लोची का डेरा गांव में ग्रामीणों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। शरीर के कई हिस्से गायब होने के कारण ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को जंगली जानवर के सामने फेंकने की आशंका जताई। कुछ ग्रामीणों को घटना के पीछे तंत्र-मंत्र का भी शक है। ग्रामीणों ने बताया कि त्योहार के आसपास तांत्रिक बच्चों की बलि देने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व में थरियांव क्षेत्र में लगातार त्योहार के दो साल बच्चों का अपहरण और हत्या कर शव खेत में फेंके गए थे। करीब पांच साल पहले शहर में भी होली पर एक बच्ची का अपहरण कर हत्या की गई थी।
 
abducted child bones were found in a field after Five days allegations of murder in Fatehpur
किशनपुर थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस घटना में भी किसी तांत्रिक का हाथ हो सकता है और जानबूझकर शव को जंगली जानवर को फेंका गया होगा। क्योंकि पहले गांव में जंगली जानवरों का आना-जाना नहीं रहा है। शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सैकड़ों लोग लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए पुलिस को चारों ओर से घेर लिया और हंगामा किया। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और पुलिस पर शव उठाने से रोक कर मामले का खुलासा करने का दबाव बनाया।
 
विज्ञापन
abducted child bones were found in a field after Five days allegations of murder in Fatehpur
जानकारी देता परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 मीटर दूर पड़ी थी आंख
अरहर के खेत में मिले बच्चे के अस्थिपंजर से कई अंग गायब थे या दूर पड़े थे। केवल एक पैर केवल सुरक्षित था। बाकी सीने की आधी हड्डियां, दोनों हाथ गायब, सिर पर बाल समेत खाल नहीं थी। गहरे घाव के निशान रहे। एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने कुछ दूर पड़े बाल, खून से सनी मिट्टी और कपड़े उठाए। करीब 15 मीटर दूर एक आंख पड़ी मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed