{"_id":"5f14646f9df772050028235f","slug":"accident-on-kannauj-expressway-six-died-and-40-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, छह की मौत, 40 घायल, घटना का मंजर बयां करती ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, छह की मौत, 40 घायल, घटना का मंजर बयां करती ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह पांच बजे हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चालीस लोग घायल हैं। घायलों में से कुछ को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज और कुछ को इटावा के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
संतुलन खो चुकी बस भी एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए तीस फीट नीचे गहराई में जा पलटी। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। उसमें लॉकडाउन के दौरान घर वापसी करने वाले कामगार सवार थे। काम पर वापसी के इरादे से वे दिल्ली लौट रहे थे। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। भीषण हादसे से बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
एक्सप्रेस-वे का रखरखाव करने वाली यूपीडा की टीम एंबुलेंस के साथ कुछ देर में मौके पर पहुंची। बुरी तरह कुचली बस में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों में से कुछ को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
एक्सप्रेस-वे का रखरखाव करने वाली यूपीडा की टीम एंबुलेंस के साथ कुछ देर में मौके पर पहुंची। बुरी तरह कुचली बस में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों में से कुछ को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ को इटावा के सैफई स्थित पीजीआई भेजा गया। एक घायल ने सैफई पीजीआई में दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोग बस में सवार थे। इनमें बस चालक फरीदाबाद का निवासी था, जबकि अन्य मृतक बिहार के रहने वाले थे।
जाइलो बिहार से हिमाचल प्रदेश जा रही थी। उसमें ड्राइवर के अलावा चार लोग सवार थे। घायलों में शामिल जायलो सवार ज्यादा गंभीर न होने के कारण सौरिख अस्पताल में उपचार लेने के बाद दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए। डीएम राकेश मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस का कहना है कि बस चालक को झपकी आना हादसे का कारण माना जा रहा है।
जाइलो बिहार से हिमाचल प्रदेश जा रही थी। उसमें ड्राइवर के अलावा चार लोग सवार थे। घायलों में शामिल जायलो सवार ज्यादा गंभीर न होने के कारण सौरिख अस्पताल में उपचार लेने के बाद दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए। डीएम राकेश मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस का कहना है कि बस चालक को झपकी आना हादसे का कारण माना जा रहा है।
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ टोल प्लाजा पर बदला था चालक
कन्नौज। बस यात्रियों का कहना है कि उनका सफल बिहार में मधुबनी के सकरी कस्बे से 18 जुलाई की शाम 4:30 बजे शुरू हुआ था। ट्रेवल प्वाइंट ट्रांसपोर्ट की डबल डेकर बस से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। प्रेम नामक चालक बस को लखनऊ टोल प्लाजा तक लेकर आया। इसके बाद दूसरे चालक राजेंद्र ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। सौरिख क्षेत्र में रसूलपुर गांव के सामने बस खड़ी जाइलो में पीछे से टकराकर पलट गई।

मृतकों की सूची
1- राजेंद्र पुत्र छोटू राम (42) वर्ष निवासी डी-3 खेड़ी कला भोपालगंज, फरीदाबाद (हरियाणा) (बस चालक)
2- लाल बाबू राय (35) पुत्र किशनी लाल निवासी सिकरौली थाना मनिहारी, मुजफ्फरपुर, बिहार
3- अशर्फी लाल (35) पुत्र विनोद प्रसाद निवासी इकडिडबा थाना बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार
4- लक्ष्मी शाह (42) पुत्र साधु शाह निवासी लोहजरा, गोपालगंज, बिहार
5- चंदिका राम (55) भगेलू राम निवासी सिंह, बलिया लोहीजरा, गोपालगंज बिहार
6- रामलाल राय (40) वर्षीय पता अज्ञात