सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस-वे हादसा: तेज रफ्तार ने निगली मासूमों की जिंदगी, यात्री बोले..धमाका हुआ फिर अंधेरा छा गया

यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
agra lucknow expressway bus accident
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसों का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह प्राइवेट बस की तेज रफ्तार व चालक की लापरवाही ने चार मासूमों समेत पांच लोगों की जान ले ली। हादसे में घायल माता-पिता को उनके बच्चों की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। बिहार के लखनौर के खरघेरी निवासी रामविनोद यादव (35) परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं।
Trending Videos
agra lucknow expressway bus accident
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रामविनोद की पत्नी बेबीदेवी की बहन विवेखा की 30 मई को शादी है। शादी के लिए रामविनोद पत्नी व बच्चों के साथ बिहार जा रहा था। हादसे में रामविनोद के बेटे इंद्रकुमार (6) व नंदिनी (8) की मौत हो गई। जबकि रामविनोद, उसकी पत्नी बेबी व तीन साल की बेटी वंदना घायल हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra lucknow expressway bus accident
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बिहार के फुलपरास निवासी विष्णुदेव (35) भी गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 20 मई को उनकी साली रीवा की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ बिहार जा रहे थे। हादसे में उनके बेटे मनीष (8) व नितेष (12) की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने बच्चों के शव हटवा दिए थे।

 
agra lucknow expressway bus accident
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे के बाद फैला खून - फोटो : अमर उजाला
जबकि घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बांगरमऊ सीएचसी से बेबीदेवी व सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में जब बेबीदेवी व सुनीता को होश आया तो उन्होंने सबसे पहले अपने आसपास बच्चों को देखा। बच्चों को न देख वह बिलख पड़ी।

 
विज्ञापन
agra lucknow expressway bus accident
बस हादसे के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें संभाला व बच्चों के सुरक्षित होने का आश्वासन दिया। इस बीच दोनों महिलाएं अपने बच्चों को बार बार पास बुलाने की मांग करती रही। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना मिलते ही बांगरमऊ व उसके आसपास के क्षेत्र में संचालित एंबुलेंस को बांगरमऊ सीएचसी बुला गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed