फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गढ़ में गरजे अखिलेश'- 'सीएम योगी की शेरों के सामने जाने की हिम्मत नहीं’, चाचा के 'मोर्चे पर चुप्पी'

Sat, 15 Sep 2018 08:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav targets cm yogi in etawah
अखिलेश यादव, रामगोपाल - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने गढ़ इटावा में सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कई मुद्दों पर बीजेपी पर हमला किया। अखिलेश ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चे के संबंध में चुप्पी साधे रखी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने बगैर किसी का नाम लिए मोर्चे पर तंज कसा।
akhilesh yadav targets cm yogi in etawah
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सैफई पंडाल से सामाजिक बदलाव यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। अखिलेश ने बदलाव यात्रा को ऊर्जा देने वाली यात्रा बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी की शेरों के सामने जाने की हिम्मत नहीं थी, इस वजह से वे लाइन सफारी नहीं गए, बल्कि नुमाइश मैदान से ही उद्घाटन कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा भाजपा की सरकार आई तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसीलिए भाजपा को रोकने के लिए अभी से जुट जाएं। सबसे ज्यादा जहर भाजपा के लोगों ने ही घोल हुआ है। गंगा मैया को ही धोखा दिया है। गंगा की सफाई तब तक नहीं हो सकती जब तक उससे जुड़ी नदियों की सफाई नहीं होगी। अभी तक इस सरकार में जिनती भर्ती हुई हैं उसके पेपर लीक हुए हैं। आने वाले समय में जब भी सपा सरकार आएगी तो तय फैसले के अनुसार ही पुलिस भर्ती की जाएगी। 

 
akhilesh yadav targets cm yogi in etawah
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि  इस सरकार ने सबसे ज्यादा दलित और बैकवर्ड की नौकरी छीनी है। प्रधानमंत्री दुनिया भर में घूम रहे हैं, लेकिन देश की बेरोजगारी दूर करने की दिशा में कोई काम नहीं कर रहे हैं। किसानों को पैदावार की लागत भी नहीं मिल पा रही है। गन्ने की पैदावार पर दिए सीएम योगी के बयान पर भी कटाक्ष किए। उनको बड़ा डॉक्टर बताया।  इसके बाद सपा मुखिया ने सामाजिक बदलाव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav targets cm yogi in etawah
रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा में बनवाएंगे भगवान विष्णु का मंदिर 
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जहां एक समय डकैत रहते थे, वहां अब शेर रह रहे हैं। समय आया तो इटावा में एक भव्य भगवान विष्णु का मंदिर बनवाया जाएगा। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि महंगाई ने सब कुछ छीन लिया है। यहां तक इस सरकार में 108 व 102 सेवाओं के नाम पर घोटाले हुए हैं। 

 
विज्ञापन
akhilesh yadav targets cm yogi in etawah
सभा में मौजूद सपाकार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा षड्यंत्र कर अलग-अलग पार्टी बनवा रही है: रामगोपाल 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने बगैर किसी का नाम लिए मोर्चे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा षड्यंत्र करके अलग-अलग पार्टियां बना रही है। सत्ता में बना रहने के लिए ही भाजपा के लोग पार्टियों को तोड़कर नई पार्टियां बनवा रहे हैं। सपा सरकार की योजनाओं को बंद करा दिया गया है। विरोध करने वाले को किसी न किसी मामले में फंसा दिया जाता है। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को बर्बाद कर दिया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed