{"_id":"5b9be8a4867a557f60166830","slug":"amar-singh-s-statement-from-pm-in-mosque-to-mallya-and-jaitley-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम के मस्जिद जाने से लेकर 'माल्या-जेटली मिलन' तक, अमर सिंह के ये बड़े बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के मस्जिद जाने से लेकर 'माल्या-जेटली मिलन' तक, अमर सिंह के ये बड़े बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Sep 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह शुक्रवार को कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में दीन दयाल उपाध्याय की जीवन पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए। कार्यक्रम के बाद में भाजपा में शामिल होने के पत्रकारों के सवाल पर कहा कि यह सवाल उनसे सिर्फ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूछ सकते हैं। देश में 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है और उनसे जुड़े रहने वाला हर शख्स भाजपा का सदस्य नहीं है।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी से वे कभी नहीं मिले हैं लेकिन यह उनका बड़प्पन है कि उन्होंने मेरा नाम लिया। बताया कि उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से भाजपा से जुड़ने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। भतीजे अखिलेश के लिए पता नहीं उनका प्रेम कब फिर से उमड़ पड़े। यादव परिवार में शिवपाल सबसे अच्छे इंसान हैं। उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है और मुलायम सिंह यादव को आदर्श मानते हैं। जबकि मुलायम सिंह पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बने हुए हैं। उनका अब मुलायम और शिवपाल से भी कोई नाता नहीं है और न मिलता हूं और न ही फोन पर बात करता हूं।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मुस्लिम विरोधी नहीं हैं
अमर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी मस्जिद गए हैं तो इसमें शोर मचाने वाली कोई बात नहीं है। वह देश के प्रधानमंत्री हैं और मुस्लिम विरोधी नहीं हैं। आरएसएस की मुस्लिम शाखा भी है, जिससे देश के मुस्लिम जुड़े हैं। देश में विदेशी आक्रांता गजनवी, तैमूरलंग, खिलजी जैसे लोगों की सोच से खतरा है।
अमर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी मस्जिद गए हैं तो इसमें शोर मचाने वाली कोई बात नहीं है। वह देश के प्रधानमंत्री हैं और मुस्लिम विरोधी नहीं हैं। आरएसएस की मुस्लिम शाखा भी है, जिससे देश के मुस्लिम जुड़े हैं। देश में विदेशी आक्रांता गजनवी, तैमूरलंग, खिलजी जैसे लोगों की सोच से खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होने कहा कि विजय माल्या से जेटली का मिलना कोई पाप नहीं है। मै भी मिलता रहा हूं, मुकेश अंबानी भी मिलते थे, तो उनको भी गिरफ्तार कर लेंगे क्या। उनकी वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होना गलत है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र 27 घोटालों में शामिल हैं, तो उससे कांग्रेस पार्टी से क्या लेना-देना है।