सब्सक्राइब करें

अमर उजाला गांव महोत्सव: फागुनोत्सव में खेली फूलों की होली, नारी सशक्तीकरण को समर्पित रहा दूसरा दिन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Mar 2024 09:25 AM IST
सार


 

 

विज्ञापन
Amar Ujala Gaon Mahotsav, Holi of flowers played in Phagunotsav, second day dedicated to women empowerment
अमर उजाला गांव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में अमर उजाला गांव महोत्सव की शाम फागुनोत्सव के नाम रही। फागुनोत्सव में राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल बच्चों संग महिलाओं ने मनाई होली। आज बिरज में होरी रे रसिया... पर पूरा पंडाल फूलों से होली के रंग में रंग गया। गांधी मैदान में फागुनोत्सव में आर्यश श्रीवास्तव ने कृष्ण और शानवी प्रजापति ने राधा की सजीव झांकी का मंचन किया। फूलों की होली में रागिनी तिवारी, डॉ. चित्रा मिश्रा, शैलबाला शुक्ला, रीना गुप्ता, सीमा गौर, रेनू शुक्ला, नीलम सिंह, प्रीती तिवारी, शिल्पी पांडेय, मधु निगम, वंदना, निरमा देवी, आरती अवस्थी आदि ने होली गीतों की धुनों पर खूब होली खेली।



फागुनोत्सव का शुभारंभ मुस्कान, व्योम, दिव्यांशी वर्मा और अंजली की ओर से गणेश वंदना से हुआ। सीमा गौर ने भजन, रेनू शुक्ला ने फागुन गीत, उज्जस्वी कटियार, अर्तिका सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कुमुदनी तिवारी, रेशमा गुप्ता, सीमा सिंह, विनीता पांडेय, मीरा सिंह, अनामिका सिंह, अनीता मिश्रा, नीलम सिंह, परनिता बाजपेयी व अनन्या मिश्रा आदि ने भी फागुन गीत सुनाए और फूलों की होली में भाग लिया। संचालन पंकज अवस्थी और मनीष मिश्रा ने किया। महोत्सव के कार्यक्रमों में इनर व्हील क्लब, डॉटर्स ऑफ दुर्गा, शक्ति वाहिनी, बेटियां फाउंडेशन और पतंजलि योग समिति की पदाधिकारियों-सदस्यों ने सहयोग किया।

Trending Videos
Amar Ujala Gaon Mahotsav, Holi of flowers played in Phagunotsav, second day dedicated to women empowerment
अमर उजाला गांव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

कंपनी ग्राहकों को दे रही विशेष ऑफर
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लि. के मुख्य सहयोग से अमर उजाला गांव महोत्सव में कंपनी ग्राहकों को विशेष ऑफर दे रही है। नई एचएफ डीलक्स की बुकिंग पर 1 फरवरी से 31 मार्च तक कुल 3,100 रुपये और नई सुपर स्प्लेंडर एक्स टेक की बुकिंग पर 17 से 19 मार्च तक 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक दोनों वाहनों के बारे में महोत्सव में आकर अधिक जानकारी और टेस्ट ड्राइव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Gaon Mahotsav, Holi of flowers played in Phagunotsav, second day dedicated to women empowerment
अमर उजाला गांव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

गांव महोत्सव का दूसरा दिन नारी सशक्तीकरण को रहा समर्पित
सोमवार को गांधी भवन में अमर उजाला गांव महोत्सव का दूसरा दिन नारी सशक्तीकरण को समर्पित रहा। अतिथि वक्ताओं ने कहा कि अब आधी आबादी चूल्हा-चौका और घर की दहलीज तक सीमित नहीं है। आधी-आबादी ने हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भर बनकर बड़ी लकीर खींची है। इस मौके पर महिलाओं ने कुछ करने की ठानकर किस तरह सफलता हासिल की, महोत्सव में ऐसी कई महिलाआें ने अपनी पूरी कहानी बयां की।

Amar Ujala Gaon Mahotsav, Holi of flowers played in Phagunotsav, second day dedicated to women empowerment
अमर उजाला गांव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

समूह से जुड़कर खुद के साथ अन्य परिवारों को भी रोजगार दिया
अमर उजाला गांव महोत्सव की अतिथि अदिति गौड़ ने कहा कि महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में काम व हुनर से पहचान बनाई है। गांव की महिलाओं ने समूह से जुड़कर खुद के साथ अन्य परिवारों को भी रोजगार दिया है। इससे जागरूकता भी आई और अपने अधिकारों को भी समझा है। अतिथि ममता मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को खुश रहने के लिए अपने लिए भी काम करना चाहिए। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें, खासकर बच्चियों को शिक्षित बनाएं। इससे दो परिवारों में शिक्षा का उजाला फैलता है।

विज्ञापन
Amar Ujala Gaon Mahotsav, Holi of flowers played in Phagunotsav, second day dedicated to women empowerment
अमर उजाला गांव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

आधी आबादी ने सुनाई सफलता की पूरी कहानी
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सफलता और आत्मनिर्भर बनने की कहानी भी बताई। जूनियर हाईस्कूल ककराली की शिक्षिका अनीता मिश्रा व नीलम सिंह के निर्देशन में छात्रा पूजा मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की और खुशी सक्सेना, लक्ष्मी गुप्ता, रचना यादव, कोमल, शमा व अनन्या ने समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी। सुमेद्धा मिश्रा ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। आलोकिता श्रीवास्तव, सृष्टि मिश्रा, वैष्णवी, करन सिंह राना व प्रियांशु ने मंच संयोजन संभाला। संचालन मनीष मिश्रा ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed