फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC में शायद ही ऐसा पहले सुना हो, जब अमिताभ बच्चन कहें...सावधानी से सवाल पूछने होंगे

Sat, 24 Nov 2018 08:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Areeba naseem on hot seat of Kaun banega crorepati in front of amitabh bachchan
डेमो पिक
आपने केबीसी के सभी शो बड़े ध्यान से देखे होंगे...लेकिन ऐसा मौका शायद ही कभी आया हो जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ऐसा बोलें...'सावधानी से सवाल पूछने होंगे।' जी हां, कुछ ऐसा ही जवाब था अमिताभ बच्चन का। उनके सामने हॉट सीट पर थीं यूपी के इटावा जिले की अरीबा नसीम। जानें ऐसा क्या हुआ जब अमिताभ ऐसा बोलने पर मजबूर हो गए।
Areeba naseem on hot seat of Kaun banega crorepati in front of amitabh bachchan
डेमो पिक
इटावा की अरीबा केबीसी हॉट सीट पर बैठकर अगर बकरी की आंख की पुतली का सही जवाब दे देतीं तो 3 लाख 20 हजार रुपए जीत जातीं। लेकिन गलत जवाब दिया और दस हजार रुपये से संतोष करना पड़ा। 
Areeba naseem on hot seat of Kaun banega crorepati in front of amitabh bachchan
डेमो पिक
सवाल जवाब के बीच ही अमिताभ बच्चन ने अरीबा से उनके नाम का मतलब पूछा। अरीबा ने जवाब दिया...समझदार। इतना सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कहा अब तो तुम जैसी समझदार लड़की से सावधानी से सवाल पूछने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Areeba naseem on hot seat of Kaun banega crorepati in front of amitabh bachchan
डेमो पिक
अरीबा ने पहले पड़ाव को जीतने के बाद दूसरे पड़ाव में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 'बकरी की आंख की पुतली के आकार'  सवाल के बारे में सही जवाब नहीं दे पाईं। हालांकि उन्हें इसका मलाल नहीं है। उसका कहना है कि  पुरस्कार की रकम कम ज्यादा मायने नहीं रखती है। उसके लिए केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि हैं ।
विज्ञापन
Areeba naseem on hot seat of Kaun banega crorepati in front of amitabh bachchan
अरीवा नसीम - फोटो : अमर उजाला
महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने मिलने, बातचीत से अरीबा काफी उत्साहित हैं। अरीबा, उसने माता-पिता, ताऊ-चाचा व भाई-बहन सभी उसकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। अरीबा इसे अपने जीवन की अबतक कि सबसे बड़ी व सुखद उपलब्धि बताती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed