फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंध, खूनी साजिश...जंगल में लाश: चाची ने प्रेमी संग भतीजी को उतारा मौत के घाट, आस-पास फैला था खून ही खून

Tue, 04 Jul 2023 04:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Jul 2023 04:58 AM IST
विज्ञापन
Aunt had illegal relationship with her lover, niece used to protest, she was killed along with her lover, repo
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में किशोरी की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। अवैध संबंधों का विरोध करने पर चाची ने अपने प्रेमी, उसके भाई और पति के साथ मिलकर युवती की हत्या की थी। खुलासे तक पहुंच जाने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।  पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) का शव शनिवार को बिसौली गांव के जंगल में पड़ा मिला था। शुरुआत से ही पुलिस किसी करीबी के ही घटना में शामिल होने के बिंदु पर जांच कर रही थी।

इसमें ऑनर किलिंग का भी बिंदु शामिल था। सोमवार को किशोरी के पिता ने अपने भाई, उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी तेज प्रताप और तेज प्रताप के भाई राजीव के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि 30 जून को शाम साढ़े पांच बजे गांव की चौपाल पर वह दो लोगों के साथ बैठा था।

Aunt had illegal relationship with her lover, niece used to protest, she was killed along with her lover, repo
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

भाई की पत्नी से थे तेज प्रताप के अवैध संबंध
इसी दौरान भाई वहां आया और मारपीट करने लगा।  किशोरी के पिता के मुताबिक भाई गाजियाबाद में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में रहती है। आरोप है कि तेज प्रताप के अवैध संबंध भाई की पत्नी से हैं। इसके चलते भाई के मकान में तेज प्रताप और उसके भाई राजीव का आना जाना बना रहता है।

Aunt had illegal relationship with her lover, niece used to protest, she was killed along with her lover, repo
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

बिसौली गांव के जंगल में पड़ा था बेटी का शव
किशोरी इसका लगातार विरोध कर रही थी। 30 जून की रात दस बजे किशोरी का पिता गांव के ही एक बाग में बने खाली मकान में छत पर जाकर सो गया था। सुबह छह बजे जब वह वापस घर पहुंचा, तो बेटी घर पर नहीं थी और घर में खून के छींटे पड़े थे। इसी बीच पता चला कि बेटी का शव बिसौली गांव के जंगल में पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aunt had illegal relationship with her lover, niece used to protest, she was killed along with her lover, repo
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा विद्या सागर पाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम में गलाकाट कर हत्या व पेट में कोई नुकीले हथियार को घोंपने का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Aunt had illegal relationship with her lover, niece used to protest, she was killed along with her lover, repo
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

तो शनिवार की सुबह की गई थी छात्रा की हत्या
हथौड़ा गांव की छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताया है कि डेढ़ दिन पहले ही उसकी हत्या की गई। शनिवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ था और रविवार की दोपहर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि डेढ़ दिन पहले मतलब शनिवार की सुबह-सुबह हत्या की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed