{"_id":"5e70e79c8ebc3ea7f354f467","slug":"auraiya-double-murder-incident-does-not-happen-if-police-shows-vigilance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया डबल मर्डर: सपा नेता के इशारे पर खेली गई थी खून की होली, पुलिस सतर्कता दिखाती तो नहीं होती घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया डबल मर्डर: सपा नेता के इशारे पर खेली गई थी खून की होली, पुलिस सतर्कता दिखाती तो नहीं होती घटना
Tue, 17 Mar 2020 08:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:44 PM IST
औरैया डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के नारायनपुर मोहल्ले में रविवार को हुए डबल मर्डर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी से जान गंवाने वाले अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा के परिजन संतुष्टि तो जाहिर कर रहे हैं, साथ ही यह भी कह रहे हैं कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का रवैया ठीक नहीं रहा है।
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मृतक के पिता शिव कुमार चौबे, गोली लगने से घायल भाई संजय चौबे आदि ने बताया कि घटना स्थल पर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे व अन्य पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे। घटना से पहले और घटना के समय किसी तरह की कार्रवाई न किए जाने से वह नाराज है। यदि मौके पर मौजूद पुलिस पहले ही सतर्क होती तो यह घटना नहीं घटती और आज उनके परिवार को यह दिन नहीं देखना पड़ता।
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बाजार तो खुला, लेकिन दहशत में दिखे लोग
नारायनपुर मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर रविवार को दोपहर गोलियां बरसा कर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की जान लेने के मामले में मंगलवार को तीसरे दिन भी शहर में कड़ी चौकसी रही। शहर के प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात रही। हनुमान मंदिर पर दो बटालियन पीएसी तैनात है। वहीं, नारायनपुर तिराहे पर बाजार आज खुली, लेकिन लोग खौफजदा दिखे। इसके चलते बाजार में खास चहलपहल नहीं दिखी।
नारायनपुर मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर रविवार को दोपहर गोलियां बरसा कर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की जान लेने के मामले में मंगलवार को तीसरे दिन भी शहर में कड़ी चौकसी रही। शहर के प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात रही। हनुमान मंदिर पर दो बटालियन पीएसी तैनात है। वहीं, नारायनपुर तिराहे पर बाजार आज खुली, लेकिन लोग खौफजदा दिखे। इसके चलते बाजार में खास चहलपहल नहीं दिखी।
विज्ञापन
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
डबल मर्डर के बाद से ही शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटनास्थल, आरोपियों और पीड़ित परिजनों के घरों के बाहर के अलावा नारायनपुर बाजार और शहर के अन्य मुख्य स्थानों पर अभी भी फोर्स तैनात है। शहर में सुभाष चौराहा, जेसीज चौराहा, तहसील के निकट भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। घटनास्थल हनुमान मंदिर पर पीएसी की दो बटालियन मौजूद रही। वहीं, नारायनपुर तिराहे के पास लगने वाली बाजार के आसपास सौ मीटर तक जगह-जगह पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नारायनपुर तिराहे के पास दुकानें खुलीं, लेकिन पूरे दिन लोगों में दहशत रही। इसके चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस प्रशासन इस मामले में किसी तरह की लापरवाही अब नहीं बरतना चाहते हैं। इसको लेकर पूरी तरह सख्ती बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अब पूरी तरह शांति है।