फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औरैया डबल मर्डर: आगरा सेंट्रल जेल भेजे गए एमएलसी कमलेश पाठक

Tue, 17 Mar 2020 05:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
mlc kamlesh pathak transferred to agra central jail in double murder case auraiya
सपा एमएलसी कमलेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
औरैया के अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक को इटावा जिला जेल से मंगलवार शाम आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उनके एक भाई को फिरोजाबाद और एक को जालौन की जिला जेल में भेजा गया है।
mlc kamlesh pathak transferred to agra central jail in double murder case auraiya
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
इटावा जेल में अब केवल दो आरोपी बचे हैं। दोहरे हत्याकांड के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक, उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई संतोष पाठक, रामू पाठक, मंदिर के कथावाचक राजेश शुक्ला, कार चालक लवकुश उर्फ छोटू, आशीष दुबे, गनर अवनीश प्रताप सिंह को सोमवार शाम करीब पांच बजे इटावा जिला जेल लाया गया था।
mlc kamlesh pathak transferred to agra central jail in double murder case auraiya
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
जेलर राम कुबेर ने बताया कि सभी बंदियों को बैरक नंबर चार में रखा गया था। कुछ देर बाद उनके बैरक बदल दिए गए। जेेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए प्रशासनिक आधार पर पांच बंदियों को गैर जिलों की जेलों में भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mlc kamlesh pathak transferred to agra central jail in double murder case auraiya
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
इनमें कमलेश पाठक को आगरा सेंट्रल जेल, उनके भाई संतोष को फिरोजाबाद, रामू को उरई जालौन, राजेश शुक्ला व आशीष दुबे को आगरा जिला जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
mlc kamlesh pathak transferred to agra central jail in double murder case auraiya
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिला जेल में एटा जिले के गनर अवनीश प्रताप सिंह और कार चालक लवकुश उर्फ छोटे को रखा गया है। जेलर ने बताया कि जब तक यह बंदी जिला जेल में रहे, तब तक उनकी किसी से कोई मिलाई नहीं हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed