फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगों के बाद औरैया में खून की होली, चंद मिनटों में चलीं पांच राउंड गोलियां, लील गईं दो जिंदगियां

Tue, 17 Mar 2020 07:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Mar 2020 07:22 AM IST
Auraiya Double Murder, samajwadi party leader kamlesh pathak arrested
औरैया डबल मर्डर  - फोटो : अमर उजाला
होली के कुछ समय बाद औरैया जिले में खूनी होली जैसी अनहोनी की किसी को उम्मीद नहीं थी। मोहल्ला नरायनपुर स्थित हनुमान मंदिर में जिस वक्त कमलेश पाठक और मंजुल चौबे आमने-सामने आए तो चंद मिनट में पांच गोलियां बरसीं और देखते-देखते मंजुल और उनकी चचेरी बहन सुधा की जिंदगी खत्म हो गई।
Auraiya Double Murder, samajwadi party leader kamlesh pathak arrested
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
गोली से घायल एक अन्य अधिवक्ता अजीत कुमार उर्फ अंकित और मंजुल का भाई संजय जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गंभीर स्थिति देख दोनों को औरैया से कानपुर के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
Auraiya Double Murder, samajwadi party leader kamlesh pathak arrested
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
वारदात के कुछ समय पहले से मंदिर के आसपास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि रविवार को मंदिर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई तो मंजुल मौके पर नहीं थे। कमलेश के पक्ष ने वहां मौजूद मंजुल के पिता से हाथापाई कर दी थी। इतना पता चलने पर आग बबूला होकर मंजुल पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच जान लेने की धमकियां शुरू हो गईं। देखते-देखते पांच गोलियां चलीं और सारा नजारा बदल गया।
विज्ञापन
Auraiya Double Murder, samajwadi party leader kamlesh pathak arrested
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई थी। मंदिर के बाहर की दुकानें भी बंद हो गईं। पुलिस पहुंची तो धीरे-धीरे लोग जुटने लगे। फिर पुलिस को भीड़ संभालने के लिए सक्रियता बरतनी पड़ी। पुलिस ने मौके से 315 बोर के तीन खोखे बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।
Auraiya Double Murder, samajwadi party leader kamlesh pathak arrested
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
कमलेश ने खुद किया था पुलिस को फोन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंदिर में विवाद की स्थिति आने पर एमएलसी कमलेश पाठक ने पुलिस को फोन किया था। कुछ देर में ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक फायरिंग शुरू हो गई थी। कोतवाल ने बताया कि मंजुल की ओर जब कमलेश के भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक ने राइफल तानी तो रोकने के प्रयास में वह (कोतवाल) गिर पड़े। जब तक वह संभल पाते तब तक चलीं गोलियों से दो लोगों की जान चली गई। कोतवाली की गाड़ी के चालक शिवशंकर ने भी राइफल छीनने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed