{"_id":"58cd5e9d4f1c1b992132bfc6","slug":"bjp-celebrates-holi-and-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तस्वीरों में देखें, योगी के सीएम बनने की खुशी में कैसे हुआ जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तस्वीरों में देखें, योगी के सीएम बनने की खुशी में कैसे हुआ जश्न
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को यूपी का नया मुख्यमंत्री बनाये जाने की खुशी में भाजपा और विहिप ने खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली एक साथ मनाई। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को घोषित से भाजपाइयों का जोश दोगुना हो गया है। जय श्रीराम और मोदी के नारे लगाते हुए आतिशबाजी कर रंग गुलाल उड़ाया गया।
...तस्वीरों में देखें, योगी के सीएम बनने की खुशी में कैसे हुआ जश्न
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
इटावा में विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्याध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा प्रांतीय सह प्रमुख अवधेश भदौरिया व विहिप के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। खुशी का इजहार करने वालों में विवेक दीक्षित, रामजी गुप्ता आदि शामिल रहे।
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
इटावा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता घरों से बाहर आ गए और जमकर आतिशबाजी चलाई। युवा भाजपाइयों की टोली सड़कों पर उतर आई और शास्त्री चौराहे पर पहुंचकर जमकर मिठाई बांटी। वंदेमातरम के नारे लगाए। मिठाई बांटने वालों में हिंदू वाहिनी आशुतोष आगिभनहोत्री, राजेंद्र प्रजापति, सिंटू तोमर, हैप्पी ठाकुर, अनुराग भदौरिया, मृदुल, शेखर चौहान, रविंद्र गौर, विकास भदौरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
बांदा में हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक दिनेश दत्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता संकट मोचन मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाने पर यहां पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा। गूलरनाका स्थित संगठन कार्यालय से जुलूस निकाला। ढोल-ताशों की धुन पर नाचे थिरके। जुलूस मुख्य मार्ग होता हुआ महेश्वरी देवी मंदिर पहुंचा। यहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत और योगी को सीएम घोषित किए जाने से महोबा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गदगद हैं। शनिवार को भाजपाइयाें ने जिले के सभी मंडलाें में शनिवार को विजय दिवस पर जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता थिरकते रहे। महोबा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर लोगों को जीत की बधाई दी दी।