सब्सक्राइब करें

भाजपा नेत्री मौत मामला: फांसी लगाने से पहले कई लोगों के सामने पति ने जड़ा था श्वेता सिंह को थप्पड़, नए वीडियो में चौंकाने वाला खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 May 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Shweta Singh Gaur death case Before hanging Shweta Singh, husband had slapped in front of many people
Shweta Singh Gaur death case - फोटो : अमर उजाला
बांदा में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) श्वेता सिंह गौर की मौत के बाद वायरल हो रहे वीडियो में जिन जिनके किरदार सामने आ रहे हैं, वे सभी पुलिस के रडार में हैं। इनमें कई एक के नाम भी उजागर हुए हैं। घटना की जांच कर रही शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि ऐसे हरेक व्यक्ति से पूछताछ होगी। श्वेता की मौत के बाद ताबड़तोड़ जारी हुए वीडियो में कई नाम आए हैं। पुलिस ने इन सबको अपने जांच दायरे में शामिल कर लिया है। इन्हीं में कोई राजेश मामा नाम भी है। यह भी पता चला है कि श्वेता ने जिस दिन फांसी लगाई उसके पूर्व रात में दीपक सिंह के साथ घर में कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने दीपक के साथ शराब पी। इनमें कुछ लोग जसपुरा क्षेत्र के हैं। बताते हैं कि श्वेता के विरोध करने पर इन्हीं सबके सामने दीपक ने श्वेता को थप्पड़ जड़ दिया था। 

Trending Videos
BJP leader Shweta Singh Gaur death case Before hanging Shweta Singh, husband had slapped in front of many people
Shweta Singh Gaur death case - फोटो : अमर उजाला
अरसे से अपमान का घूंट पीती चली जा रही श्वेता का धैर्य शायद इस अपमान के बाद टूट गया और कुछ घंटों बाद ही उसने फांसी लगा ली। उधर, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वीडियो में जो भी चेहरे या नाम आए हैं उनकी तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader Shweta Singh Gaur death case Before hanging Shweta Singh, husband had slapped in front of many people
Shweta Singh Gaur - फोटो : अमर उजाला
उनसे पूछताछ की जाएगी। वह घर के हों या बाहर के। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर का शव 27 अप्रैल को इंदिरा नगर स्थित आवास में कमरा बंद कमरे में लटका मिला था।

BJP leader Shweta Singh Gaur death case Before hanging Shweta Singh, husband had slapped in front of many people
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत के मामले में वायरल हो रहा वीडियो - फोटो : अमर उजाला
हमदर्द हुए सक्रिय
आरोपी पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद अब इस परिवार के हमदर्द, प्रभावशाली और विभिन्न दलों में पैठ रखने वाले सक्रिय हो गए हैं। उनकी कोशिश है कि श्वेता और दीपक के परिवारों में सुलह-समझौता कराकर ससुर, सास और जेठ पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस करा दी जाए। इसके लिए काफी हद तक बात हो चुकी है। हालांकि किसी पक्ष से पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
BJP leader Shweta Singh Gaur death case Before hanging Shweta Singh, husband had slapped in front of many people
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि तीनों के पक्ष में हलफनामे दिए जाएंगे। श्वेता के ससुर पहले दिन ही यह सहमति दे चुके हैं कि दीपक के नाम जो प्रापर्टी है उसका आधा हिस्सा तीनों बेटियों के नाम किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed