फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गोल्ड' फिल्म की हिरोइन ने यहां खोले 'दिल के राज', अक्षय कुमार के बारे में दे डाला ये बड़ा बयान

Wed, 05 Sep 2018 08:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Sep 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Mouni Roy statement about akshay kumar
कानपुर पहुंची मौनी रॉय
बॉलीवुड फिल्म ‘गोल्ड’ की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कानपुर में अपने दिल के राज आखिर खोल ही दिए। उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर बड़ा बयान दे डाला। गोल्ड फिल्म के अनुभव शेयर करते हुए मौनी ने बताया कि शूटिंग की शुरुआत में वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम करने में काफी डरी महसूस कर रही थीं। लेकिन, अक्षय के मिलनसार स्वभाव ने सारा डर दूर कर दिया। बोलीं कि वह जितने अच्छे एक्टर हैं, उतना ही अच्छा उनका व्यक्तित्व है।

 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ड्रीम रोल का फिलहाल इंतजार...

Bollywood actress Mouni Roy statement about akshay kumar
कानपुर पहुंची मौनी रॉय

डांसिंग का खासा शौक रखने वाली मौनी कथक का बेसिक भी सीख चुकी हैं। उन्हें एक ऐसी फिल्म में काम करना है, जो नृत्य पर आधारित हो। मतलब एक डांसर की कहानी। बचपन से ही उन्हें डांस का शौक है। रुपहले पर्दे पर डांसर की भूमिका अदा करना उनका सपना है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कानपुर के बारे में मौनी के विचार...

Bollywood actress Mouni Roy statement about akshay kumar
कानपुर पहुंची मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय ने कानपुर शहर के बारे में जैसा सुना था, पहली नजर में उन्हें वैसा ही नजर आया। यहां बैराज पर गंगा जी के दर्शन कर उन्होंने असीम शांति का अहसास किया। मौनी कैंट स्थित किंग्सटन लॉन में जेजे साड़ीज की ओर से आयोजित फैशन शो में शिरकत करने आई थीं।

 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- जितना भी देखा खूबसूरत दिखा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Mouni Roy statement about akshay kumar
कानपुर पहुंची मौनी रॉय
मौनी ने कहा कि कानपुर के गहनों जैसे चूड़ियां, कंगन, हार आदि के बारे में बहुत सुना था। समय मिला तो शॉपिंग करके ही यहां से जाऊंगी। शहर में बहुत घूम तो नहीं पाई, लेकिन जितना भी देखा खूबसूरत लगा। अपने अभिनय कॅरियर के बारे में मौनी ने बताया कि उन्होंने कुछ समय टीवी सीरियल से ब्रेक लिया है।
विज्ञापन
Bollywood actress Mouni Roy statement about akshay kumar
कानपुर पहुंची मौनी रॉय
मौनी ने कहा कि अभी उनका फोकस फिल्मों पर है। आने वाले दिनों में वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रनबीर कपूर और आलिया भट्टे के साथ, ‘रॉ’ में जॉन अब्राहम के साथ और ‘मेड इन चाइना’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed