{"_id":"5b8ea88f867a55483367aaf1","slug":"bsp-prepares-for-winning-4-seats-in-bundelkhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इधर दलितों का जनाधार बढ़ाने में जुटी भाजपा, उधर बुंदेलखंड की 4 सीटों को जीतने की तैयारी में बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर दलितों का जनाधार बढ़ाने में जुटी भाजपा, उधर बुंदेलखंड की 4 सीटों को जीतने की तैयारी में बसपा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर, बूथ अध्यक्ष नियुक्त करेगा अनुसूचित मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में दलितों का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी का अनुसूचित मोर्चा सक्रिय हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति से जुड़े कार्यकर्ताओं को सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष की भूमिका में रखा जाएगा। मंगलवार को कानपुर के श्याम नगर में आयोजित मोर्चे के क्षेत्रीय इकाई की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कई दिशा निर्देेश जारी किए। उधर बसपा ने बुंदेलखंड की चार संसदीय सीटों पर मजबूती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले बूथ क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए सारी ताकत संगठन झोंक रहा है। बसपा के लक्ष्य पर वैसे तो दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग की आबादी वाले इलाके हैं, लेकिन पार्टी सर्व समाज भाईचारे का नारा दे रही है। बसपा नेताओं का कहना है कि सर्व समाज भाईचारे से ही समाज में सौहार्द आएगा।
सर्व समाज भाईचारे के नारे के साथ बूथ करेंगे मजबूत
बसपा के बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी सतीश जाटव का कहना है कि संगठन अपने बूथ क्षेत्रों को मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही बीएलए बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में झांसी की क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। बुंदेलखंड के साथ ही प्रदेश की सभी सीटों के लिए तैयारी की जा रही है। इस संबंध में सभी को दिशा-निर्देश हाई कमान से जारी हो चुके हैं।
बसपा ने बुंदेलखंड की चार संसदीय सीटों पर मजबूती के लिए तैयारी शुरू कर दी
बसपा मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए अभियान चला रही है। विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को इस संबंध में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर दलित और अल्पसंख्यक बस्तियों में मतदाताओं के नाम जुड़वाने में बसपाई जुटे हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश हैं कि वे कागजी खानापूरी करवाने में लोगों का सहयोग करें। इसके साथ ही गलत नाम मतदाता सूची से हटवाने के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों का जनाधार बढ़ाने में जुटी भाजपा
भाजपा में दलितों का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी का अनुसूचित मोर्चा सक्रिय हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति से जुड़े कार्यकर्ताओं को सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष की भूमिका में रखा जाएगा। मंगलवार को श्याम नगर में आयोजित मोर्चे के क्षेत्रीय इकाई की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कई दिशा निर्देेश जारी किए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में लिए गए कई फैसले
दलितों की भागेदारी बढ़ाने के लिए भाजपा की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर सात घोषणाएं की गई। सभी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। तय किया गया कि क्षेत्र के सभी 17 जिलों में मोर्चे के जिलाध्यक्ष और कार्य समिति का गठन इसी महीने की 6 सितंबर तक कर लिया जाए। इसी तरह मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा भी 15 तक करने को कहा गया है। प्रदेश सह प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 से 25 सितंबर के बीच जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने को कहा गया। 17 से 25 के बीच मोर्चा सेवा सप्ताह भी मनेगा।