{"_id":"5b8e98e3867a55484069ad41","slug":"do-not-throw-food-give-it-at-food-atm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खाना फेंके नहीं, फूड एटीएम में दें', यहां जेसीआई ने की सराहनीय पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खाना फेंके नहीं, फूड एटीएम में दें', यहां जेसीआई ने की सराहनीय पहल
-जेसीआई ने की अन्नदान फूड एटीएम की स्थापना, पंडित रेस्त्रां से शुरुआत
-जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल का जे.सी. वीक शुरू, कई कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपके घर में खाना बच जाता है तो इसे फेंके नहीं। ये भोजन किसी गरीब के पेट का निवाला बन सकता है। इसके लिए जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की ओर से लाजपत नगर स्थित पंडित रेस्त्रां में अन्नदान फूड एटीएम की शुरुआत की गई है। आप घर में बचा खाना यहां जाकर दे दें जो गरीबों में बांटा जाएगा। जे.सी. वीक-2018 ‘सिनर्जिया’ के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने ये जानकारी दी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गरीबों तक नि:शुल्क भोजन पहुंचाना...
2 of 4
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि इस फूड एटीएम की स्थापना का मकसद गरीबों तक नि:शुल्क भोजन पहुंचाना है। अगर खाना बचता है तो उसी शाम उसे चयनित क्षेत्रों (ग्वालटोली, कालपी रोड, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज) में बंटवा दिया जाएगा। इसके लिए 150 लोगों की टीम का गठन किया जाएगा। कोई चाहे तो पंडित रेस्त्रां में भी खाना दान कर सकता है। मौके पर प्रेसीडेंट तरुण भारती, सचिव मयंक गर्ग, अतुल गुप्ता, पुरुषोत्तम बसंल, अंकित गांधी, नितिन गोयल, अमित गर्ग, धीरज भाटिया, आकाश गोयनका, आशीष अग्रवाल, मनीष संतवानी, प्रभव पांडे, चेतना आदि मौजूद रहे।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 250 बच्चों का हेपेटाइटिस-बी वैक्सीनेशन होगा ...
3 of 4
डेमो पिक
राहुल अग्रवाल ने बताया कि जे.सी. वीक में वर्टिकल गार्डेन की भी स्थापना की जाएगी। इसके तहत यूनाईटेड पब्लिक स्कूल की दीवार पर पौधरोपण किया जाएगा। सिनर्जिया के तहत ग्वालटोली स्थित शास्त्री भवन में 250 बच्चों का हेपेटाइटिस- बी वैक्सीनेशन कराया जाएगा। 25 मरीजों को कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव दुबे ने कहा कि 200 स्कूली बच्चों को चश्मे वितरित किए जाएंगे। 25 मरीजों को कान की मशीनें भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
इंटीरियर और आर्किटेक्ट्स के लिए 8 और 9 सितंबर को कान्हा गैलेक्सी में अपट्रेंडज सीजन-5 का आयोजन किया जाएगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोचक रोहतगी ने बताया कि इसमें इंटीरियर डेकोरेशन मैटेरियल के वेंडर्स क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करेंगे। 16 सितंबर को वेलोसिटी कार रैली होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।