फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड फिल्म ‘बमफाड़’ से छाएगा कानपुर, परेश रावल के बेटे आदित्य कर रहे डेब्यू

Wed, 05 Sep 2018 03:47 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Sep 2018 03:47 PM IST
सार

- फिल्म ‘बमफाड़’ की चल रही शूटिंग, फतेहपुर के रंजन चंदेल हैं फिल्म के निर्देशक
- परेश रावल के बेटे आदित्य कर रहे डेब्यू, सना खान हैं अभिनेत्री

विज्ञापन
Bollywood film Bamphad shooting in kanpur
कानपुर में फिल्म ‘बमफाड़’ की चल रही शूटिंग, फतेहपुर के रंजन चंदेल हैं फिल्म के निर्देशक
बॉलीवुड को कानपुर की लोकेशन खूब भा रही है। पिछले साल यहां हुई फिल्म ‘होटल मिलन’ की शूटिंग के बाद अब ‘बमफाड़’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के लीड एक्टर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल हैं। आदित्य इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सना अमीन शेख हैं। तीन दिन से चल रही शूटिंग में डीएवी कॉलेज, मॉल रोड के रीटा होटल और फूलबाग में कई सीन शूट भी हो चुके हैं। अभी एक महीने शूटिंग और चलेगी। फिल्म के निर्देशक बिंदकी निवासी रंजन चंदेल हैं। 10 दिन पहले हुए ऑडिशन के बाद शहर के जूनियर कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है।

 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सना सिंघम, टेबल नंबर-21 में भी काम कर चुकी हैं...

Bollywood film Bamphad shooting in kanpur
आदित्य रावल और परेश रावल

आदित्य इंडिया और अमेरिका फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रीन राइटर का भी काम करते हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। वहीं सना अमीन शेख पहले रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं। सना सिंघम, टेबल नंबर-21 में भी काम कर चुकी हैं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर रंजन चंदेल इससे पहले ‘जान जिगर’ फिल्म बना चुके हैं। लव जिहाद पर बनी यह फिल्म न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड जीत चुकी है।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कानपुर के युवा कलाकारों को मिला चांस...

Bollywood film Bamphad shooting in kanpur
सना अमीन शेख
जार पिक्चर्स के प्रोडक्शन मैनेजर पंकज बत्रा शूटिंग और लोकेशन का सारा काम संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले मालरोड, परेड और फूलबाग में अभी शूटिंग होना बाकी है। फिल्म में कानपुर शहर की रुपाली त्रिवेदी, अमित संखवार, अरमान मलिक, दाऊद खान आदि जूनियर आर्टिस्ट के रूप मेें नजर आएंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कानपुर में इन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग ...
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood film Bamphad shooting in kanpur
सना अमीन के साथ कानपुर की रुपाली
टशन, तनु वेड्स मनु-1, तनु वेड्स मनु-2, बंटी बबली, दबंग-2, साईं वर्सेज आई, द लिजेंड ऑफ भगत सिंह, शहीद भगत सिंह, कटियाबाज, देसी कट्टे, बाबर, हंसी तो फंसी, होटल मिलन (इसी साल हो रही रिलीज), मरुधर एक्सप्रेस (इसी साल हो रही रिलीज)।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed