{"_id":"5b8d48b642c792593176debb","slug":"childens-death-due-to-fever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हंसते-खेलते बच्चों को अचानक आ रहा बुखार, यहां दो की मौत, जानिए इस बुखार के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसते-खेलते बच्चों को अचानक आ रहा बुखार, यहां दो की मौत, जानिए इस बुखार के लक्षण
Tue, 04 Sep 2018 08:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Sep 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव बुखार व गले में सूजन से पीड़ित हो रहे बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हंसते-खेलते बच्चों को अचानक बुखार आ गया और गले में सूजन हो गई। इस विचित्र बीमारी से 24 घंटों के अंदर बांदा जिले के दो मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। उनके तीन अन्य भाई-बहन की हालत गंभीर है। उनको कानपुर रेफर किया गया है। इसके अलावा गांव के तकरीबन 12 बच्चे इस बीमारी की गिरफ्त में हैं। दो बच्चों की मौत से गांव में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर इलाज किया। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- अस्पताल से जाने से पहले हो गई मौत...
2 of 5
डेमो पिक
जानलेवा बीमारी का यह प्रकोप मंडल मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर हथौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के छनेहरा लालपुर गांव में है। किसान इम्तियाज की आठ वर्षीय पुत्री आफरीन को शनिवार को अचानक बुखार आ गया। कुछ देर बाद उसके गले में सूजन आ गई। उसे जिला अस्पताल लाकर दिखाया गया। एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भी दिखाया गया। रविवार की शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर बाद आफरीन का छोटा भाई छह वर्षीय शाबान रविवार को शाम घर के पास खेल रहा था। अचानक उसे भी बुखार के साथ गले में सूजन आ गई। रात में ही परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाने से पहले ही उसकी सोमवार सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- भाई-बहन की मौत से पूरे गांव में शोक...
3 of 5
डेमो पिक
भाई-बहन की दोहरी मौत के बाद इस जानलेवा बीमारी ने तीन और बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इम्तियाज का 10 वर्षीय पुत्र रेहान, 9 वर्षीय पुत्री टीना और पांच वर्षीय पुत्री सानिया को भी बुखार और गले में सूजन है। उन्हें भी जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। इनके अलावा गांव के और भी बच्चे इसी बीमारी के शिकंजे में हैं। रियासत की दो वर्षीय पुत्री अरहमा, शमशाद की ढाई वर्षीय पुत्री शमा और सुलेमान का चार वर्षीय पुत्र रेहान और 21 वर्षीय किस्मतुननिशा को भी बीमारी ने जकड़ लिया है। सभी का इलाज चल रहा है। उधर, दो मौतों की सूचना के बाद सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने मंडल मुख्यालय और हथौरा पीएचसी से स्वास्थ्य टीमें छनेहरालालपुर गांव रवाना की। सोमवार को दोपहर टीमों ने बीमार बच्चों का चेकअप व इलाज किया। भाई-बहनों की मौत से गांव में शोक है। गांव के अन्य लोग भी अपने बच्चों के प्रति सहमे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- स्वास्थ्य विभाग ने सुना नहीं, डीएम से की फरियाद ...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
बांदा छनेहरालालपुर गांव में बीमारी से बच्चों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई भी उजागर हुई है। गांव के जग्गू भाई आदि ने बताया कि बीमारी का प्रकोप होते ही शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, पर कोई नहीं पहुंचा। सोमवार को सुबह फोन पर डीएम और विधायक को सूचना दी गई। इसके बाद दोपहर बाद पहुंची टीम ने कुछ ही देर रुककर बच्चों का चेकअप किया और उन्हें दवाएं देकर लौट गई। कई बच्चों को टीम ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेज दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- डॉक्टर ने बताई लैरिनजॉइटिस और डिप्थीरिया ...
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
बांदा छनेहरा लालपुर में फैली जानलेवा बीमारी के बारे में जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. विनीत सचान का कहना है कि बच्चों को लैरिनजॉइटिस और डिप्थीरिया नाम की बीमारियां होने के आसार हैं। उनके गले में कोई खाद्य सामग्री नीचे नहीं उतर रही। हालत नाजुक होने पर कुछ बच्चों को कानपुर रेफर किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।