{"_id":"58d16a8e4f1c1ba06e1a0ffb","slug":"cm-yogi-aditya-nath-share-his-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या हुअा था जब पहली बार संसद पहुंचे थे याेगी अादित्यनाथ, हाे जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्या हुअा था जब पहली बार संसद पहुंचे थे याेगी अादित्यनाथ, हाे जाएंगे हैरान
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ ने अपनी पुराने दिनाें की यादें ताजा की। उन्हाेंने उस दाैरान का किस्सा सुनाया जब वह पहली बार संसद पहुंचे थे। उन्हें एक केंद्रीय मंत्री ने करीब अाधे घंटे तक घूरा अाैर उसके बाद उन्हाेंने याेगी से जाे कुछ बाेला उसे सुन याेगी हिल से गए। जानिए काैन हैं वाे मंत्री अाैर क्या है पूरा मामला...
सुरजीत सिंह बरनाला
दरअसल मंगलवार को लोकसभा में सांसद के तौर पर याेगी अादित्यनाथ ने अपनी आखिरी स्पीच दी। यहां उन्होंने अपने पहले कार्यकाल (1998) को याद करते हुए एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उस वक्त के उर्वरक और रसायन मंत्री रहे सुरजीत सिंह बरनाला ने जब उन्हें पहली बार देखा तो वे उन्हें आधे घंटे तक घूरते रहे। इसके बाद सुरजीत ने योगी से गोरखपुर से जुड़ी ऐसी बात कही थी, जिसे सुन योगी को दुख हुआ था। अागे पढ़िए, क्या था वो किस्सा...
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
याेगी अादित्यनाथ ने अपने संसद के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा- ''जब मैं पहली बार इस सदन में चुनकर आया था, उस समय मेरी उम्र सिर्फ 26 साल थी। मैं बहुत पतला था।'' ''उस समय गोरखपुर की स्थिति ऐसी थी कि उर्वरक और रसायन मंत्री सुरजीत सिंह बरनाला ने मुझे देखा तो वे मुझे आधा घंटा घूरते रहे, देखते रहे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बरनाला
'उन्होंने मुझसे पूछा- आप गोरखपुर से चुनकर आए हैं? मैंने कहा- हां। फिर दूसरी बार पूछा, गोरखपुर से? मैंने कहा- हां। तीसरी बार उन्होंने फिर पूछा- गोरखपुर से ही? मैंने कहा- हां, गोरखपुर उत्तर प्रदेश से।' 'इसके बाद मैंने उनसे पूछा- सरदार जी, आप ऐसी बात क्यों पूछ रहे हैं? उन्होंने कहा- मैं एक बार चुनावी सभा करने के लिए गोरखपुर गया था, लेकिन दोनों ओर से बम चलने लगे। मैं भाग गया। तब से दोबारा कभी गोरखपुर नहीं गया।
विज्ञापन
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
योगी ने आगे कहा, ''ऐसी छवि थी गोरखपुर की। मुझे इस बात को सुनकर बहुत धक्का लगा कि हमारे शहर के बारे में, जिले के बार में लोग ऐसी बातें करते हैं। लेकिन मैं अब विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 1998 में गोरखपुर के बारे में जो बातें सुनने को मिलती थीं, वो अब नहीं मिलती। मैं कह सकता हूं कि इन 15 सालों में हमने एक भी व्यापारी को गुंडा टैक्स नहीं देने दिया। किसी व्यापारी या डॉक्टर का अपहरण नहीं होने दिया। कहीं अराजकता नहीं फैलाने दी।