फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी और CM योगी के बीच ये 10 बातें कॉमन, जानना चाहेंगे?

Wed, 05 Apr 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
common things in pm narendra modi and cm yogi adityanath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

संगम नगरी इलाहाबाद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी शपथ के बाद फिर से मंच पर एकसाथ नजर आए। यहां योगी आद‍ित्यनाथ के सीएम बनने के साथ ही उनके कामकाज को लेकर काफी चर्चा रही। 19 मार्च को सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही वे एक्शन में हैं और अब तक राज्य को लेकर कई बड़े फैसले ले चुके हैं।

सोशल मीड‍िया पर भी ऐसी चर्चा हो रही है क‍ि योगी की वर्किंग स्टाइल पीएम मोदी से काफी मेल खाती है। पढ़िए अगली स्लाइड में कि आखिर मोदी और योगी के बीच कौन सी 10 चीजें कॉमन हैं...

मोदी और योगी के बीच पहली कॉमन बात

common things in pm narendra modi and cm yogi adityanath
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
नवरात्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। इस दौरान वे सिर्फ एक वक्त ही फल खाते हैं। मां भगवती की पूजा करते है। और दिन में एक बार नींबू पानी जरूर पीते हैं। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 9 दिन व्रत रखते हैं। पूजा-पाठ इत्यादि करते हैं। इस बीच वे दिन में दो बार फल खाते हैं। इसके अलावा वे पानी और जूस का भी सेवन करते हैं।

 

हिंदूवादी छवी

common things in pm narendra modi and cm yogi adityanath
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
पीएम मोदी की इमेज कट्टर हिंदूवादी नेता की मानी जाती है। अपने भाषणों के दौरान भी वे कई बार जय श्री राम के नारे लगवाते हैं। योगी भी कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। इनके हर भाषण में जय श्री राम का नारा जरूर लगाया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्किंग स्टाइल

common things in pm narendra modi and cm yogi adityanath
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
पीएम मोदी के काम के स्टाइल का हर कोई फैन हो गया है फिर चाहे इसमें विपक्ष ही क्यों न हो। कई बार ऐसे मौके आए हैं जब विपक्षी पार्टी के नेताओं ने मोदी के वर्किंग स्टाइल की तारीफ की है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 घंटे काम करते हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नेचर भी अपने काम के प्रति बेहद सीरियस है। इसलिए ये भी अपने काम को ज्यादा से ज्यादा समय देते हैं। उन्होंने अपने साथ-साथ यूपी सरकार के सभी अधिकारियों को 18 से 20 घंटे काम करने का आर्डर दिया है। 

 
विज्ञापन

सवच्छता को लेकर दोनों का नजरिया

common things in pm narendra modi and cm yogi adityanath
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

मोदी पीएम बनने के बाद से लगातार साफ-सफाई पर जोर दे रहे हैं। इसके तहत उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन भी लॉन्च किया। वहीं योगी ने जब से सीएम की कुर्सी संभाली है तब से सभी सरकारी ऑफिसों को साफ रखने का आदेश दे दिया है। पुलिस थानों में पुलिस को हफ्ते में एक दिन खुद से सफाई करने का आदेश जारी किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed