{"_id":"5a5f96614f1c1b88268b4f59","slug":"48-year-old-woman-killed-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शौच को निकली थी महिला, घर से पांच सौ मीटर दूर गलियारे में मिला खून से सना शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को निकली थी महिला, घर से पांच सौ मीटर दूर गलियारे में मिला खून से सना शव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उन्नाव सुमेरपुर के बिहार थाना क्षेत्र के गांव भवानीखेड़ा में मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकली महिला की हत्या कर दी गई। उसका खून से सना शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक खेत के पास मिला। महिला का चाकू से गला रेता गया था।
Trending Videos
देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर गई थी महिला
2 of 4
डेमो पिक
पेट और माथे पर भी कई घाव थे। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बिहार थानाक्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव के मजरा अलावलपुर निवासी शीला पासवान (48) पत्नी बुद्धीलाल पासवान मंगलवार देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के तमाम लोग तलाश में जुट गए
3 of 4
डेमो पिक
रात करीब नौ बजे तक नहीं लौटीं। इस पर शीला के बेटे इंद्रकुमार के साथ गांव के तमाम लोग तलाश में जुट गए। रात में ही घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर गांव के ही बैजनाथ के खेत से जुड़े गलियारे में शीला का शव मिला। इंद्रकुमार की सूचना पर आए थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने मौका मुआयना किया।
महिला पर किसी वजनी चीज से भी प्रहार किए गए थे
4 of 4
डेमो पिक
बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगता है कि महिला पर किसी वजनी चीज से भी प्रहार किए गए थे। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जमीन के पुराने विवाद और आशनाई के बिंदु पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X