फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Delhi-Dehradun Expressway and Ganga Expressway to remain open for the public.

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे आमजन के लिए रहेंगे चालू

Mon, 20 Jul 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Delhi-Dehradun Expressway and Ganga Expressway to remain open for the public.
अन्य केंद्रों के लिए भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------------
कांवड़ यात्रा: ग्रीनफील्ड और गंगा एक्सप्रेसवे आमजन के लिए रहेंगे चालू

मुख्य सचिव और डीजीपी ने पांच राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की तैयारियों की समीक्षा कीफोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आमजन को राहत देने के लिए दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा। इन मार्गों पर कांवड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों के साथ मेरठ कमिश्नर कार्यालय सभागार में करीब दो घंटे तक कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभी तक की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने बताया कि बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता से जुड़ी सभी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई है।
विज्ञापन

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि कांवड़ियों की आस्था और आमजन की सुविधा, दोनों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट और शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आपत्तिजनक वस्तुओं पर पूर्व वर्षों की तरह प्रतिबंध लागू रहेगा। बताया कि कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। आमजन को यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए खुला रखा जाएगा। इन मार्गों पर कांवड़ियों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
कांवड़ की हाइट और डीजे की ध्वनि पर नजर रखने के निर्देश

डीजीपी ने बताया कि डाक कांवड़ की हाइट दस फुट निर्धारित की गई है। डीजे की ध्वनि तेज न हो इसको लेकर भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। डीजीपी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकनॉमिक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेस बना है। इन दोनों के बनने के चलते यातायात सामान्य होगा। सभी को सहूलियत मिलेगी। साथ ही कांवड़ के दौरान ट्रैफिक का पूरा प्लान बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के नियम है, उनका भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। कांवड़ियों के साथ-साथ शिविर संचालकों के साथ लगातार पुलिसकर्मी और प्रशासन के कर्मचारी संवाद करते रहेंगे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed