{"_id":"58d6cba74f1c1be1421a2a5e","slug":"dangerous-apartment-killed-lady-doctor-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां रहने के लिए अाने वालाें की हाे जाती है दूसरे दिन माैत, इस बार लेडी डाॅक्टर ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां रहने के लिए अाने वालाें की हाे जाती है दूसरे दिन माैत, इस बार लेडी डाॅक्टर ने गंवाई जान
कुशाग्र, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
भूतिया बंग्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये एेसी खाैफनाक इमारत है जहां रहने के लिए अाने वाले दूसरे दिन ही जान गंवा देते हैं। इस बार इस इमारत के निशाने पर रही एक लेडी डाॅक्टर। अागे पढ़िए इस रहस्य का राज...
भूतिया घर
यह मामला है कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का। जहां शनिवार को संदिग्ध हालात में कान्हा श्याम अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरकर मेडिकल कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशर्फी त्रिपाठी की मौत हो गई। पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस इस घटना को खुदकुशी बता रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य हालात कुछ और इशारा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला डॉक्टर के परिजनों को जानकारी देकर पड़ताल शुरू कर दी है। अागे पढ़िए क्याें खड़े हाे रहे सवाल...
भूतिया घर
मेडिकल कालेज कैंपस में मिला आवास छोड़कर डॉक्टर अशर्फी पति उपेंद्र और सात साल के बेटे सूर्यांश के साथ कान्हा श्याम अपार्टमेंट में रहने दो दिन पहले ही आई थीं। उन्होंने किराये पर फ्लैट लिया था। अशर्फी नि:शक्त थीं। उनकी माैत के बाद एक सुसाइड नाेट मिला है। सुसाइड नोट में उपेंद्र के लिए लिखा हुआ है कि, आप बहुत अच्छे इंसान हैं। भगवान को इतना साथ ही मंजूर था। आप सूर्यांश को संभाल लेना। वो बहुत इमोशनल है। उसको अच्छा और बड़ा आदमी बनाना है। यही मेरी अंतिम इच्छा है। इस तरह खत्म होना बहुत बड़ा गुनाह है, लेकिन मैंने भगवान का नाम लेकर यह फैसला किया है। सुसाइड नोट में किसी रजनी का जिक्र करते हुए उसे 3000 रुपये उधार लौटाने के लिए भी लिखा है। इसी छठीं मंजिस में हुई तीन माैतें...
विज्ञापन
विज्ञापन
भूत घर
कान्हा श्याम अपार्टमेंट में संदिग्ध हालात में यह तीसरी मौत है। इससे पहले अपार्टमेंट में गौतम गुलाटी और उनकी मां की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है। गौतम भी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल पर रहता था। गौतम की मां की भी माैत अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के अगली रात ही संदिग्ध परिस्थिति में हाे गई थी।