फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 कदम की दूरी, मौत के बाद हुई पूरी: पेड़ से लटकी मिली थीं लाशें, प्यार में पागल जोड़े की कहानी का दर्दनाक अंत

Fri, 28 Jul 2023 05:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 05:27 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies were found hanging from the tree, the painful end of the story of a couple madly in love
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रेमी युगल जीते जी भले ही एक न हो पाए हों, लेकिन दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दोनों शव गांव पहुंचे थे। दोनों को गोइलाहरी घाट पर गोमती में जल प्रवाह कर दिया गया।



खास बात यह है कि दोनों के मकान के बीच की दूरी महज दस कदम की थी, लेकिन यह दूरी मौत के बाद पूरी हो पाई। भवानीपुर निवासी विपिन (20) और शिल्पी (18) का शव बुधवार देर शाम गांव के पास ही एक बाग में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था।

घटना की जानकारी से परिजन सकते में आ गए थे।  दोनों के बीच पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में दोनों के मकान आमने सामने थे। एक ही बिरादरी के होने के बाद भी दोनों के परिवारों में रिश्ते को लेकर खटास थी। बेनीगंज कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Dead bodies were found hanging from the tree, the painful end of the story of a couple madly in love
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला

शादी करना चाहते थे प्रेमी युगल
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक व युवती एक ही गांव के एक ही बिरादरी के थे। वहीं, कुछ ग्रामीण बताते हैं कि दोनों एक ही खानदान के थे और रिश्ते में चाचा भतीजी लगते थे, जिसकी वजह से परिजन रिश्ता करने से बच रहे थे। इन दोनों में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Dead bodies were found hanging from the tree, the painful end of the story of a couple madly in love
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला

शादी में बाधा बन रहे थे परिजन
दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार शादी में बाधा बन रहे थे। इस बात से युवक व युवती फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead bodies were found hanging from the tree, the painful end of the story of a couple madly in love
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला

आम के बाद में फंदा लगाकर दी थी जान
कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बुधवार देर शाम प्रेमी युगल के शव बाग में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के शव के पास से एक मोबाइल मिला है। परिजन मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। भवानीपुर निवासी विपिन (20) एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 का छात्र था।

विज्ञापन
Dead bodies were found hanging from the tree, the painful end of the story of a couple madly in love
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला

अपने-अपने घरों से निकल गए थे दोनों
गांव की ही शिल्पी (18) से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर बाद विपिन और शिल्पी अपने-अपने घरों से निकल गए थे। देर शाम उनका शव गांव के ही एक बाग में आम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। शिल्पी के दुपट्टे से ही फंदे बनाकर दोनों ने खुदकुशी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed