{"_id":"5b9fc306867a557f2404888f","slug":"dead-body-thrown-on-street-by-killing-uncle-and-nephew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुबह 6.30 बजे सिपाही ने देखे दो शव, वो दर्दनाक मंजर देख सहम उठे लोग, पत्नी बोली- दोबारा बात नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 6.30 बजे सिपाही ने देखे दो शव, वो दर्दनाक मंजर देख सहम उठे लोग, पत्नी बोली- दोबारा बात नहीं हुई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
चाचा भतीजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी फर्रुखाबाद जिले में देखने को मिली। कन्नौज निवासी चाचा-भतीजे की हत्या कर शव जहानगंज थाना क्षेत्र में काली नदी व बहोरिकपुर के बीच सड़क पर फेंक दिए। पुलिस शराब के अवैध कारोबार को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चाचा पर लूट, वाहन चोरी और शराब के कारोबार के आरोप में छिबरामऊ व सौरिख थाने में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
चाचा भतीजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव टड़ा रायपुर निवासी अनिल प्रताप सिंह (35) पुत्र जहार सिंह व उसके भतीजे गोदन (22) पुत्र प्रताप सिंह के शव काली नदी पर पिकेट ड्यूटी करके जा रहे सिपाही सुजान सिंह ने सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे पड़े देखे। वहीं पास में एक सेंट्रो कार खड़ी थी। अनिल का शव अगले पहिये के पास और गोदन का शव पीछे की तरफ कुछ दूरी पर था। अनिल के सिर पर कोई वजनदार वस्तु मारने से वहां खून पड़ा था। वहीं, गोदन की कनपटी पर चोट लगी थी।
चाचा भतीजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कार का अगला पहिया पंचर था। स्टेपनी कार के पास रखी थी और अगले पहिये को बदलने के लिए कार में जैक भी लगा था। दोनों शवों की स्थिति से लग रहा था कि हत्या के दौरान दोनों ने बचने के लिए संघर्ष किया है। अनिल के पैर में एक चप्पल थी और दूसरी कुछ दूरी पर पड़ी थी। गोदन के पैर में चप्पल नहीं थी। कार में पीछे वाली सीट बंद थी। उस पर एक काला कपड़ा पड़ा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा भतीजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अनिल की जेब से मिले फोन से दोनों की शिनाख्त हुई और उनके परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अनिल की पत्नी आरती ने बताया कि दोनों रविवार शाम को फर्रुखाबाद के लिए किसी काम से कार से निकले थे। उसके बाद उनसे दोबारा बात नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और खुलासे के लिए टीमों को लगा दिया। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर कुछ नमूने लिए। डॉग स्क्वॉड ने भी छानबीन की। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि हत्या कर शव यहां फेंके गए हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।