अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव नहीं बचा पाईं अपना गढ़, चुनाव में हार के बाद सामने आ रहीं ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद यादव से लेकर अन्य पदाधिकारी काउंटिंग स्थल से बाहर निकल आए। यह आपस में वोटों को लेकर वार्ता करते रहे। इनके चेहरे पर हताशा साफ झलक रही थी। समाजवादी पार्टी के नेताओं को छिबरामऊ व कन्नौज विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक उम्मीदें थीं।
इन दोनों विधानसभाओं में उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। सपा को रसूलाबाद व बिधूना विधानसभा से भी हार का सामना करना पड़ा। इससे सपा प्रत्याशी एक बार पिछड़ने के बाद दोबारा लीड नहीं बना सकीं। नेताओं का दबी जुबान से कहना था कि विकास कराने से कोई फायदा नहीं है। जनता विकास को न देखकर बहकावे में आ जाती है।
पिछली बार डिंपल की छिबरामऊ ने बचाई थी लाज