फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत का प्रमाण पत्र देख भड़क गए भाजपा के साक्षी, जानिए आखिर ऐसा क्या लिखा था उसमें

Fri, 24 May 2019 08:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 May 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj get angry looking at certificate of victory in lok sabha election 2019
अपने आवास में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से साक्षी महाराज ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की एतिहासिक जीत की नींव तभी पड़ गई थी जब सुबह करीब 11 बजे भाजपा की बढ़त पचास हजार से ऊपर पहुंच गई। इसके बाद विपक्षी खेमे में खामोशी छा गई थी। दोपहर बाद चुनावी चहल-पहल से गुलजार रहने वाले सपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। यहां केवल एक चौकीदार मिला।


 
Sakshi Maharaj get angry looking at certificate of victory in lok sabha election 2019
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि सभी लोग दोपहर को ही चले गए। कुछ ऐसा ही नजारा कांग्रेस प्रत्याशी के उनके आवास स्थित कार्यालय का रहा। पूर्व सांसद अन्नू डंटन मतगणना पर नजरें लगाई रहीं। लेकिन पहले ही चक्र से धूमिल होती नजर आई बढ़त की उम्मीद पर लगातार उनके प्रतिद्वंदी के वोटों का बोझ बढ़ता गया और जीत की उनसे बहुत दूर निकल गई।

 
Sakshi Maharaj get angry looking at certificate of victory in lok sabha election 2019
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
सुबह से उनके घर में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी एक-एक कर खिसक गए। अन्नू टंडन दोपहर बाद कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों से मिलीं और इसके बाद भीतर चली गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj get angry looking at certificate of victory in lok sabha election 2019
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
वोटों की गिनती पूरी होने के बाद जब साक्षी महाराज अपनी जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। डीएम देवेंद्र पांडेय ने उन्हे प्रमाण पत्र दिया। जैसे ही साक्षी महाराज की नजर अपने नाम पर पड़ी तो वह नाम हुई गलती को देखकर डीएम को अपनी आपत्ति जताई। दरअसल प्रमाण पत्र में उनके नाम में महाराज की जगह पर महराज लिखा हुआ था। हालांकि तुरंत ही नाम लिखने में हुई गलती को सुधार दिया गया। 
विज्ञापन
Sakshi Maharaj get angry looking at certificate of victory in lok sabha election 2019
साक्षी महाराज
चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम देवेंद्र पांडेय, एसपी एमपी शर्मा, सीडीओ प्रेमरंजन सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह और एएसपी वीके पांडेय सहित सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों को मिठाई भी खिलाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed