फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘शराब’ तेरे सौ खून माफ, हैरान कर देगा ये खुलासा

Tue, 11 Apr 2017 06:34 PM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
disclosure of liquor license
डेमो पिक
शराब की दुकानों पर पब्लिक का गुस्सा फूट रहा है, लोग कह रहे हैं कि शराब ठेकों ने अराजकता की अति कर दी है। कोई नियम-कानून इन पर लागू नहीं होता। आरोपों में दम है, दरअसल हकीकत में शराब के सौ खून माफ हैं। कानून को दरकिनार कर किसी भी शराब की दुकान का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से लाइसेंस तक नहीं बना है।
disclosure of liquor license
डेमो पिक
नहीं भरा गया सैंपल
छोटे-मोटे खाद्य और पेय पदार्थों का कारोबार करने वालों के प्रतिष्ठानों पर जाकर अक्सर सैंपल भरे जाते रहे लेकिन कानपुर जिले में हर रोज हजारों लीटर शराब पिए जाने के बावजूद एक भी बार शराब का सैंपल नहीं भरा गया। शराब के सैंपल भरे जाने का मामला शासन में हर बार दबा दिया गया। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश को छह साल से ठेंगा दिखाया जाता रहा।  
 
disclosure of liquor license
डेमो पिक
फाइल कहां दब गई
फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) ने सभी तरह के खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का लाइसेंस अनिवार्य किया है। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 पांच अगस्त 2011 से लागू हुआ है। तब से लेकर आज तक किसी भी शराब की दुकान का लाइसेंस नहीं बना है। शराब पीने से कई जिलों में लोगों की मौत के बाद तत्कालीन एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने शराब के सैंपल भरने का मामला उठाते हुए जिलाधिकारी को शासन से अनुमति लेने का प्रस्ताव दिया था। शराब माफिया की ताकत के कारण पता नहीं यह फाइल कहां दब गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
disclosure of liquor license
डेमो पिक
इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता
कानपुर के एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड (लाइसेंसिंग रजिस्ट्रेशन ऑफ फूड बिजनेसेज) रेगुलेशन 2011 में हर खाद्य और पेय पदार्थ के कारोबार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का लाइसेंस अनिवार्य है। इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि अभी तक शराब की दुकानों के लाइसेंस क्यों नहीं बनवाए गए। इस मामले पर कानूनी राय लेकर जल्द कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
disclosure of liquor license
डेमो पिक
सैंपल न भरने से मिलावट
सैंपल न भरे जाने के कारण ही शराब में मिलावट का बहुत बड़ा बाजार खड़ा हो गया है। आबकारी विभाग के मुताबिक शहर में हर रोज करीब 25 हजार अंग्रेजी शराब की बोतलें, 40 हजार बीयर की बोतलें और 50 हजार लीटर देशी शराब की बिक्री होती है। इतनी बड़ी खपत के बावजूद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कभी भी शराब या बीयर के सैंपल नहीं भरे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed