{"_id":"59eb24804f1c1bf4688b6a49","slug":"encounter-in-munka-jungle-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो क्या अब हो जाएगा इनामी डकैत बबली कोल गैंग का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो क्या अब हो जाएगा इनामी डकैत बबली कोल गैंग का सफाया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
बबली कोल और पुलिस के बीच मुठभेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय चित्रकूट के थाना मारकुंडी क्षेत्र अंतर्गत मुनका जंगल में बबली कोल गैंग एवं पुलिस टीमों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक डकैत को गोली लगी है। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए है, पुलिस डकैतों का पीछा कर रही है।
बबुली कोल
इससे पहले मानिकपुर के निही जंगल में अगस्त में हुई मुठभेड़ के बाद डकैत बबुली की कोई वारदात सामने नहीं आई। लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस के हौसले बुलंद हो गए थे। क्योंकि इस मुठभेड़ में एक डकैत को मारने के साथ पुलिस ने कई सदस्यों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की थी।
बबुली कोल
इसके बाद गिरोह के मैनपावर में कमी आने की बात कही जा रही थी। जिसका पुलिस जल्द से जल्द फायदा उठाना चाहती थी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने मध्य प्रदेश पुलिस से सहयोग मांगा है कि यहां से दबाव पड़ने पर डकैत उनकी सीमा में घुस जाते हैं और जिला पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बबुली कोल
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस के बीच डकैतों के सफाए को लेकर बनी रणनीति में चित्रकूट के एसपी और सतना एसपी के बीच लंबी वार्ता भी हुई थी। इस वार्ता में सतना एसपी ने पूरा भरोसा दिलाया था कि डकैत बबुली कोल को मारने में सीमा विवाद रोड़ा नहीं बनेगा।
विज्ञापन
बबुली कोल
पुलिस के दबाव के कारण सतना जिले की सीमा में बबुली कोल और उसके मददगारों को पनाह लेने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। बार्डर पर डकैतों के मूवमेंट के लिए जिले की पुलिस टीम गोपनीय तौर पर काम कर रही है। शनिवार की दोपहर चित्रकूट में शुरू हुई मुठभेड़ में पुलिस और एसटीएफ के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।