{"_id":"58ade4ec4f1c1b701cb237f8","slug":"fifteen-people-scorched-in-gas-cylinder-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 15 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 15 झुलसे
Thu, 23 Feb 2017 01:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:04 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग में झुलसे 15 लोग
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर देहात के एक घर में शादी थी। घर में शादी के गीत बज रहे थे, महिलाएं नाच रही थीं। पूरा परिवार खुशियों से चहक रहा था। इस दौरान एक हादसा हुआ जिसका शिकार पूरा परिवार हो गया और सारी खुशियां एक पल में हवा हो गई।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखसौरा गांव में बुधवार को दोपहर बाद रसोईगैस के सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। उनको सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को हो चुका था तिलक, आज जानी है बरात
2 of 5
आग में झुलसी महिला हैलट अस्पताल में
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सुखसौरा निवासी अरविंदकुमार ने बताया कि उसके चचेरे भाई गंभीर की शादी है। गत मंगलवार को तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। गुरुवार को लालपुर के पास तुर्कीमऊ गांव बरात जानी है। बुधवार को महिलाएं आंगन में गैस चूल्हे पर खाने-पीने के सामान बना रही थीं। अचानक रेगुलेटर से रबड़ निकलने पर सिलेंडर में आग लग गई।
गैस सिलेंडर में आग लगने से लगी आग, 15 लोग झुलसे
3 of 5
घटनास्थल पर पड़े सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जलता हुआ सिलेंडर उछलकर आंगन के ऊपर लगे जाल से टकराकर धमाके के साथ नीचे गिरा। देखते ही देखते मकान के कमरों तक आग पहुंच गई। जिससे सारे सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी किये गए रेफर, मातम में बदलीं शादी की खुशियां
4 of 5
अस्पताल में परिजन
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वहीं दूल्हे की मां शिवप्यारी45, भाई अवधेश30, गांव के ही शिवबालक की पत्नी शिववती50, मोहनलाल की पत्नी चंद्रवती60, रामसजीवन की पत्नी केशकली60, बृजेंद्र की पत्नी गायत्री30, बलराम की पत्नी सुशीला60, शिवअधार की पत्नी रामबेटी50, रामबाबू की पत्नी लीलावती45, रिश्तेदार खानपुर-रनियां निवासी रामआसरे42, उसकी पत्नी सावित्री38, मंगलपुर निवासी श्रीराम की पत्नी रानीदेवी45, सिहुरा-रनियां निवासी वेदपाल की पत्नी मुन्नीदेवी 47 और बचाने में संतोषकुमार22 और सोनेलाल23 झुलस गए।
विज्ञापन
खाना बनाते हुए रेगुलेटर से रबड़ हटने पर हुआ हादसा
5 of 5
हादसे में घायल लोग
उनको आनन-फानन एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम आरपी त्रिपाठी, डीएसपी डीके यादव, कोतवाल राधामोहन दुबे, एफएसओ शिवदारशप्रसाद भी पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में कोहराम मचा रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।