सब्सक्राइब करें

सूरत आग हादसे के बाद कानपुर की 5 मंजिला इमारत में आग, आंखें खुलीं तो दम घुटने से मची चीख पुकार

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
fire in a five storey building in kanpur after surat fire
कानपुर में इमारत में आग लगने के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
सूरत में आग लगने से कोचिंग की इमारत से कूदने और जलने के चलते मारे गए बच्चों के बाद आज सुबह कानपुर की एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय इमारत में सभी लोग चैन की नींद सो रहे थे। आग लगने की वजह से कमराें में भीषण धुआं भर गया जिसके बाद दम घुटने की वजह से चीख पुकार मच गई।

 

 

Trending Videos
fire in a five storey building in kanpur after surat fire
पांच मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित लकी होटल के पास गुण मंडी में बनी पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। आग कितनी भयानक है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमारत आग के गोले की तरह नजर आ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना भी मौके पर पहुंची। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in a five storey building in kanpur after surat fire
इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टरगंज की मूंगफली वाली गली निवासी बारदाना कारोबारी भाई अनुराग मिश्र व सत्येंद्र मिश्र के पांच मंजिला घर में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। लपटों व धुएं के बीच ऊपरी तल पर रह रहे कारोबारी भाइयों का परिवार भी फंस गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन किया।

 
fire in a five storey building in kanpur after surat fire
इमारत में आग लगने के बाद हर ओर धुआं फैल गया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आई दमकल टीम ने इमारत के बाहर से सीढ़ी लगाकर परिवार के सदस्यों को निकालना शुरू किया और करीब एक घंटे बाद परिवर को सकुशल बाहर निकाल लिया। करीब एक दर्जन गाडिय़ों से पानी की बौछार डालकर मकान की आग पर काबू पाया गया। सेना के जवान, एम्बुलेंस को भी बुलाया गया और एसएसपी भी रेस्क्यू के दौरान रहे।बारदाना कारोबारी अनुराग मिश्र का परिवार इमारत की तीसरी मंजिल पर और उनके भाई सत्येंद्र का परिवार भवन की चौथी मंजिल पर रहता है।

 
विज्ञापन
fire in a five storey building in kanpur after surat fire
इमारत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
बेसमेंट में शुक्लागंज निवासी मुस्ताक अहमद की रस्सी की दुकान व अनुराग की बारदाने की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दवा कारोबारी फरमान इलाही की दुकान व गोदाम है। दूसरे तल पर अनुराग ने माल रखने के लिए गोदाम बना रखा है। शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed