सब्सक्राइब करें

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, नहीं जले चूल्हे, एक साथ उठे जनाजे तो हर आंख हुई नम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 Jan 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Four people of the same family died in a road accident
इसी गाड़ी में सवार था पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद गांव के पास हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। कुली बाजार से एक साथ जनाजे उठे तो लोगों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। परिजनों को सांत्वना देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


 
Trending Videos
Four people of the same family died in a road accident
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
मासूम के सिर से पिता का साया मोहम्मद सईद का कोपरगंज में गन्ने का कारोबार था। पत्नी सुरइया बानो के अलावा तीन बेटियां सना सईद, सोमरा सईद और सैफा हैं। सरताज सना के शौहर थे। सरताज की चकरपुर मंडी में आढ़त है। उनका एक डेढ़ साल का बेटा है। हादसे में माता-पिता और पति की मौत से सना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four people of the same family died in a road accident
सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
रिजवाना बेगम मोहम्मद सईद की बहन थीं। रिजवाना के शौहर मोहम्मद इस्लाम का कुली बाजार में ही इलेक्ट्र्रानिक की दुकान है। उनके परिवार में बेटी सम्युल और बेटा हजमा है। रिजवाना के शव लिपटकर दोनों बच्चे बिलख पड़े। परिजनों ने जैसे तैसे बच्चों को अलग किया। घने कोहरे की वजह से कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद गांव के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार (क्वालिस) सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी।

 
Four people of the same family died in a road accident
पोस्टमार्टम हाउस में मृतकाें का परिवार - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा परिवार छतरपुर (मध्यप्रदेश) में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहा था। अनवरगंज के कुली बाजार निवासी मोहम्मद मुईद ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले बहनोई परवेज आलम के दामाद छतरपुर निवासी जाकिर हुसैन काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका यहां इलाज चल रहा था।

 
विज्ञापन
Four people of the same family died in a road accident
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को उनकी यहां मौत हो गई थी। बकौल मोहम्मद मुईद उनके बड़े भाई मोहम्मद सईद (48) अपनी पत्नी सुरैया बानो (45) दामाद सरताज आलम (34), बहन रिजवाना बेगम  (38), बहनोई परवेज आलम, बड़ी बहन कुरैसा और परिवार के मोहम्मद मोईन और अफसाना बेगम के साथ कार से जाकिर का शव लेकर छतरपुर गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed