फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षक बना शैतानः खेल खत्म होते ही छात्रा को ले गया कार से, पानी पीते ही वो खो बैठी होश, लूट ली आबरू

Thu, 27 Sep 2018 08:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
girl accused teacher of rape in mahoba
हाईवे में थाने के समीप जाम लगाए छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में कस्बा कबरई के एक इंटर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गई कक्षा नवमी की छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म किया। डरी सहमी छात्रा ने नौ दिन बाद परिजनों को पूरी घटना बताई। शिक्षक द्वारा घिनौना कार्य किए जाने से भड़के कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक घर में छिपे शिक्षक को भीड़ ने बेहरमी से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव में दो दरोगा व दो सिपाही चोटिल हो गए। जाम के दो घंटे बाद शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तब छात्र-छात्राएं शांत हुए।  
girl accused teacher of rape in mahoba
मारपीट में घायल आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
कस्बा कबरई की निवासी 14 वर्षीय छात्रा इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं की छात्रा है। 17 सितंबर को ग्राम ग्योड़ी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होना था। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए कॉलेज की छात्र-छात्राएं शिक्षक राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में गई थी। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि पहले दिन प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शिक्षक ने उसे अपने पास बुलाया और चार पहिया गाड़ी से एकांत स्थान पर ले गया। गाड़ी में रखी बोतल का पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। तब आरोपी ने गाड़ी के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर उसका मुंह दबा लिया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से डरी सहमी छात्रा ने सहेलियों और परिजनों से कुछ नहीं बताया।  
 
girl accused teacher of rape in mahoba
Accused teachers injured - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों से उससे जानकारी ली तो पीड़िता ने पूरी घटना बताई। तब परिजन और ग्रामीण कॉलेज पहुंच गए और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सुबह करीब 10 बजे कानपुर सागर हाईवे में थाना गेट के बाहर जाम लगा दिया और नारेबाजी करते हुए शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस दौरान छात्रों को भनक लगी की आरोपी शिक्षक एक जनप्रतिनिधि के घर पर छिपा बैठा है तब छात्र वहां पहुंच गए और शिक्षक को बाहर निकालकर बेरमी से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। बीच बचाव करने पर थाने के एसआई अनमोल सिंह व धनंजय चोटिल हो गए। सीओ सदर जितेंद्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्र छात्राओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। 12 बजे जाम खुलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
girl accused teacher of rape in mahoba
कॉलेज के आक्रोशित बच्चों को समझाते सीओ - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक राजेंद्र पटेल के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शीघ्र ही उसे जेल भेजा जाएगा। छात्रा से शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा दो घंटे तक हाईवे में जाम लगने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बसों और चार पहिया वाहनों पर सवार लोग तीखी धूप व उमस में बिलबिलाते रहे। थाने के बाहर हंगामा होने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। मुकदमा दर्ज होने और आरोपी के हिरासत में आ जाने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।

इंटर कालेज के शिक्षक राजेंद्र पटेल का कहना है कि छात्रा उनकी गाड़ी से उनके साथ नही गई। छात्राओं के लिए क्रीड़ा स्थल जाने के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed