{"_id":"5bab9e2c867a557f6b0b90d7","slug":"resistance-in-hamirpur-historic-fair-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंस मेला उपद्रव: लोगों ने कहा- सब चेहरा बदल लेते हैं, 'इंसान हो या जानवर' पुलिस ने किसी को न बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस मेला उपद्रव: लोगों ने कहा- सब चेहरा बदल लेते हैं, 'इंसान हो या जानवर' पुलिस ने किसी को न बख्शा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर कंस मेला उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे में ऐतिहासिक कंस वध मेले की झांकियों को निकालने को लेकर मंगलवार को हुए उपद्रव के बाद बुधवार को अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा रहा। कस्बे के शिक्षण संस्थान भी नहीं खुले और अफवाहों का बाजार गरम रहा। इलाहाबाद जोन के एडीजी लॉ एंड आर्डर एसएन साबत ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद कमान संभाली। एडीजी ने डीआईजी, डीएम, एसपी और आरएएफ, पीएसी व पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने व दुकानदारों से प्रतिष्ठान खोलने को कहा। वहीं पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर 300 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हमीरपुर कंस मेला उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में ऐतिहासिक कंस वध मेला 23 से 25 सितंबर तक चलना है। इसी के तहत 23 की शाम भगवान कृष्ण का डोला निकाला गया था। 24 को सुबह से ही दर्जनों झांकियां सजाई गईं। दोपहर बाद तीन बजे एक दर्जन झांकियों के साथ शोभायात्रा नेशनल मार्ग से गुड़ाही बाजार पहुंची। शोभायात्रा देवी चौराहा के समीप पहुंची तो रास्ते को लेकर वहां मौजूद एक वर्ग के युवकों से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मंगलवार को बवाल के साथ पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, हवाई फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद बुधवार को कस्बे में सड़कों पर सन्नाटा रहा।
हमीरपुर कंस मेला उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी इलाहाबाद जोन एसएन साबत के साथ डीएम आरपी पांडेय, एसपी एके सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च किया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने के साथ कामधंधा शुरू करने को कहा। इस बीच कुछ दुकानदारों से कह कर उनके प्रतिष्ठान भी खुलवाए। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आशीष सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के प्रहलाद सिंह, पूर्व प्रधान करगांव नत्थू सिंह व व्यापारी संतोष गुप्ता सहित सात लोगों को नामजद करते हुए करीब 300 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पथराव में एएसपी लालसाहब यादव, एसओ खन्ना सहित आधा दर्जन सिपाही चोटिल हुए थे। एएसपी के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर कंस मेला उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नगर के मराठीपुरा चर्च कंपाउंड व अन्य मोहल्लों में घरों में घुसकर तोड़फोड़, महिलाओं के साथ अभद्रता की। आवारा मवेशियों को भी लाठियों से पीटने का आरोप है। लोगों के अनुसार रात भर पुलिस ने ऐसी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया और लोगों को हवालात में बंद कर दिया है।
विज्ञापन
हमीरपुर कंस मेला उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
नहीं खुले प्रतिष्ठान, स्कूलों में हुई छुट्टी
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कस्बे के अधिकांश बाजार बंद रहे। अप्रिय घटना से भयभीत दर्जनों स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र से कस्बा आने वाले वाहनों की संख्या न के बराबर रही। दूधियों के कस्बे में न आने से लोगों को चाय व बच्चों को दूध के लाले पड़ गए। ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा रहा। दिनभर पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे।
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कस्बे के अधिकांश बाजार बंद रहे। अप्रिय घटना से भयभीत दर्जनों स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र से कस्बा आने वाले वाहनों की संख्या न के बराबर रही। दूधियों के कस्बे में न आने से लोगों को चाय व बच्चों को दूध के लाले पड़ गए। ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा रहा। दिनभर पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे।