{"_id":"5babc227867a557e86018095","slug":"akhilesh-sent-financial-financial-to-khajanchi-nath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर दिखा ''अखिलेश यादव का खजांची प्रेम'', जानिए क्यों छिड़ी है इस बच्चे को लेकर सियासी रार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर दिखा ''अखिलेश यादव का खजांची प्रेम'', जानिए क्यों छिड़ी है इस बच्चे को लेकर सियासी रार'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश ने खजांची नाथ को भेजी आर्थिक सहायता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान यूपी के कानपुर देहात में झींझक के पंजाब नेशनल बैंक में पैदा हुए खजांचीनाथ की मां व दादी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आर्थिक मदद भेजी। बुधवार को रसूलाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख ने आर्थिक मदद खजांचीनाथ के परिवार को सौंपी। नोटबंदी के दौरान 2 दिसंबर 2016 को सरदारपुरवा जोगीडेरा गांव निवासी दिव्यांग सर्वेशा पत्नी स्वर्गीय जसमेर नाथ अपनी सास सेठानी देवी के साथ बैंक में झींझक की पंजाब नेशनल बैंक में लोहिया आवास की किस्त निकालने गई थी। बैंक में अधिक समय तक लाइन में लगने के बाद जब वह बैंक के काउंटर के पास पहुंची थीं तभी सर्वेशा ने पुत्र को जन्म दिया था।
अखिलेश ने खजांची नाथ को भेजी आर्थिक सहायता
- फोटो : अमर उजाला
24 दिसंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्वेशा को लखनऊ बुलाकर 2 लाख की चेक दी। वहीं उसके पहले जन्मदिन पर झींझक के चेयरमैन राजकुमार यादव से आर्थिक सहायता भिजवाई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को झींझक पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख रसूलाबाद सुरेश यादव ने कंचौसी रोड स्थित अनंतपुर के पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह के मकान में खजांची की मां को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता दी। साथ ही मायके अनंतपुर जोगीडेरा में रह रही खजांचीनाथ की मां से अपने सरदारपुरवा स्थित आवास में रहने की बात कही।
अखिलेश ने खजांची नाथ को भेजी आर्थिक सहायता
खजांची की मां ने सास व जेठ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वहां रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुरेश यादव ने सरदारपुरवा पहुंचे और खजांची की दादी, सेठानी को भी एक लिफाफे में आर्थिक सहायता दी। करीब एक करोड़ की लागत से हुए विकास कार्य सोलर लाइटें, सीसी सड़क, हैंडपंप और बारातशाला आदि की जमीनी हकीकत देखी। इसकी रिपोर्ट उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी है। सुरेश यादव ने कहा कि खजांची के घर को अच्छा बनाने के लिए और मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
दो ग्राम प्रधानों में खजांची को लेकर रार छिड़ी है। सरदारपुरवा के प्रधान उसे घर ले जाना चाहते है, जबकि उसकी मां मायके अनंतपुर जोगीडेरा में रहना चाहती हैं। खजांची के जन्म के बाद उसकी मां सर्वेशा देवी अपने सभी बच्चों के साथ मायके अनंतपुर जोगीडेरा में रह रही हैं। यहां पर पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह खजांची के परिवार की देख रेख करते हैं। वहीं, सरदारपुरवा गांव के प्रधान पुत्र गुड्डू यादव खजांची को गांव ले जाने के लिए कई बार प्रयास कर चुके है, लेकिन वह इनकार कर देती हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने खजांची नाथ को दी आर्थिक सहायता (फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
झींझक ब्लाक के सरदारपुरवा और अनंतपुर धौकल में जल्द ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खजांची से मिलने आ सकते हैं। इसके संकेत पूर्व ब्लाक प्रमुख ने दिए। बैंक में जन्म होने के बाद से ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खजांची नाम रखा था। समय समय क्षेत्रीय नेताओं से हालचाल लेते रहते हैं। 29 नवंबर 2017 को खजांची, उसके भाई धीरू (9), शिवा (7), गगन(5) और प्रीती (11) को मां सर्वेशा के साथ अखिलेश यादव ने सैफई बुलाया था। अखिलेश यादव जल्द ही खजांची से मिलने अनंतपुर जोगीडेरा या सरदारपुरवा आ सकते है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही खजांची से मिलने आएंगे। उन्होंने कहा कि खजांची के गांव में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी।