{"_id":"591741424f1c1b1d688530ab","slug":"girl-child-drowned-in-pond-to-save-her-older-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा! बड़ी बहन को बचाने के लिए मासूम ने दे दी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा! बड़ी बहन को बचाने के लिए मासूम ने दे दी अपनी जान
Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
सार
- तालाब में भैंस को नहलाने के लिए ले गई थीं दोनों
- युवक ने बड़ी को बचाया, छोटी की हो चुकी थी मौत
विज्ञापन
1 of 4
बच्ची की मौत पर शौक में डूबा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भैंस लेकर तालाब गई बड़ी बहन को डूबते देख छोटी ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। देखते-देखते दोनों बहनें डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने बड़ी बहन को जिंदा बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद छोटी बहन को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। वो कक्षा दो की छात्रा थी।
2 of 4
डूबने से बची मृतका की बड़ी बहन कुसुमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर कालूपुर गांव के कछारपुरवा निवासी धनराज पटेल की बड़ी पुत्री कुसुमा (10) छोटी बहन पूनम (7), गांव के वीर सिंह (8) व लवकुश (10) के साथ भैंस को नजदीक के पोखरातालाब लेकर पहुंची थी।
3 of 4
मृतका के पिता को सांत्वना देती बालिका
- फोटो : अमर उजाला
जैसे की वह भैंस को पानी से नहलाने लगी तो पैर फिसलने से गिर पडी और डूबने लगी। यह देखते ही वहां मौजूद छोटी बहन बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी। संतुलन न बनने से दोनों बहनें डूबने लगीं तो वीर व लवकुश ने चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे गांव के चिंभी नामक युवक ने तालाब में घुसकर कुसुमा को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसे यह नहीं पता था कि दो बालिकाएं डूब रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मृतका पूनम के शव को लेकर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए। लगभग दस मिनट बाद वहां मौजूद वीर व लवकुश ने बताया कि पूनम भी डूबी है। आनन-फानन में कई लोग तालाब में फिर गए और पूनम को ढूंढकर बाहर निकाल लाए। उसकी हालत बेहद नाजुक हो रही थी। परिजन उसे पहले प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की तो परिजन उसे लेकर गांव लौट आए। घटना से पूरे पुरवा में शोक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।