{"_id":"5a7c71484f1c1b0a7b8b5d67","slug":"girl-raped-dragging-in-bushes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार कर गया 'आरोपी दरिंदा', शौच के लिए गई बच्ची को झाड़ियों में खीच ले गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार कर गया 'आरोपी दरिंदा', शौच के लिए गई बच्ची को झाड़ियों में खीच ले गया...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में एक लड़के ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 11 साल की मासूम देर शाम शौच के लिए खेताें की ओर गई थी। उसका पीछा करते- करते गांव का ही एक लड़का खेत की ओर चल पड़ा, खेत के पास झाड़ियों में उसको खीच ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर खेतों मेें काम कर रहे लोग दौड़ पड़े।
डेमो पिक
एक गांव में रहने वाली 11 साल की बच्ची बुधवार देर शाम शौच के लिए खेताें की ओर गई थी। पिता ने उससे लौटने पर बरसीम लाने के लिए कहा था। बच्ची के खेत की ओर जाते समय पड़ोसी गांव सुब्बाखेड़ा निवासी पंकज वहां पहुंच गया।
डेमो पिक
वह बच्ची को झाड़ियाें की ओर खींच ले गया। यहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। इससे आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।