फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: मेट्रो टनल के ऊपर लगातार धंस रही जमीन, अब हार्मोनी अपार्टमेंट में दहशत; मजबूरी में रह रहे परिवार

Fri, 07 Aug 2026 11:35 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2026 11:35 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव के नवीननगर में जमीन धंसने और मकानों में दरारें आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पर्व कुंज अपार्टमेंट का पार्किंग क्षेत्र धंसने के बाद अब हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट की बाउंड्री भी बैठ गई है। इसके अलावा आसपास के दो और मकानों में नई दरारें आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Ground Subsidence Continues in Kakadev, Harmony Boundary Sinks; Cracks Appear in More Houses
नवीननगर में जमीन धंसी मकानों में दरारें - फोटो : amar ujala

काकादेव के नवीननगर में जमीनों के धंसने और इमारतों में दरारें आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पर्व कुंज अपार्टमेंट का पार्किंग एरिया धंसने और बृजमोहन चाचरा के मकान में दरारें आने के बाद देर रात मकान की जमीन का कुछ हिस्सा धंस गया। हद तो तब हो गई जब उससे महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट की बाउंड्री भी अचानक धंस गई और आसपास के दो अन्य मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं।

Ground Subsidence Continues in Kakadev, Harmony Boundary Sinks; Cracks Appear in More Houses
नवीननगर में जमीन धंसी मकानों में दरारें - फोटो : amar ujala

मेट्रो टनल और ड्रिलिंग पर उठे सवाल, कंक्रीट भरने में जुटी टीम

इलाके के लोगों का आरोप है कि जिन इमारतों में नुकसान हो रहा है, उनके नीचे से अंडरग्राउंड मेट्रो टनल गुजर रही है। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान हुई ड्रिलिंग की वजह से जमीन कमजोर हुई है। हालांकि, यूपीएमआरसी अपनी गलती नहीं मान रहा है, लेकिन मेट्रो की टीमें रातों-रात धंसे हिस्सों और दरारों को कंक्रीट व सीमेंट के घोल से भरने में जुटी हैं। प्रभावित मकान मालिकों और अपार्टमेंट निवासियों ने मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच और स्थायी समाधान की मांग की है।

Ground Subsidence Continues in Kakadev, Harmony Boundary Sinks; Cracks Appear in More Houses
नवीननगर में जमीन धंसी मकानों में दरारें - फोटो : amar ujala

मजबूरी में अपार्टमेंट में रहने को मजबूर तीन परिवार

हादसे और दहशत के बाद पर्व कुंज अपार्टमेंट के तीन परिवार दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन फ्लैट नंबर-202 में रहने वाले नीरज कपूर, चौहान परिवार और चौकीदार का परिवार कोई दूसरी व्यवस्था न होने के कारण जान जोखिम में डालकर वहीं रहने को मजबूर हैं। चौकीदार की पत्नी राधा ने दर्द बयां करते हुए बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उनके पास रहने का कोई दूसरा ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ground Subsidence Continues in Kakadev, Harmony Boundary Sinks; Cracks Appear in More Houses
नवीननगर में जमीन धंसी मकानों में दरारें - फोटो : amar ujala

KDA ने लिखा पत्र, मेट्रो अफसर बोले- जलभराव है वजह

मामले की गंभीरता को देखते हुए केडीए के जोन-2 के विशेष कार्याधिकारी सीबी पांडेय ने बताया कि अपार्टमेंट के मानचित्र व कागजात पूरे हैं। केडीए ने मेट्रो को पत्र लिखकर टनल प्रभावित क्षेत्रों की उच्चस्तरीय जांच कराने को कहा है।

विज्ञापन
Ground Subsidence Continues in Kakadev, Harmony Boundary Sinks; Cracks Appear in More Houses
नवीननगर में जमीन धंसी मकानों में दरारें - फोटो : amar ujala

दूसरी ओर, यूपीएमआरसी के जनसंपर्क विभाग के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा का कहना है कि जलभराव और पानी की निकासी न होने से हादसे हो रहे हैं, इसमें मेट्रो का कोई लेना-देना नहीं है। आंतरिक जांच में ऐसी कोई कमी नहीं निकली है, इसलिए कोई दूसरी जांच नहीं कराई जाएगी। हालांकि, मानवता के आधार पर धंसे हिस्सों की मरम्मत कराई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed