{"_id":"6a0a6a4c9a289f14480be703","slug":"hamirpur-road-accident-high-speed-proves-fatal-four-lives-lost-despite-airbags-deploying-2026-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ‘स्पीड 100 पार और एयरबैग भी फेल’, कई मीटर लंबे ब्रेक के निशान मिले, क्यों नहीं बची चार जानें? बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ‘स्पीड 100 पार और एयरबैग भी फेल’, कई मीटर लंबे ब्रेक के निशान मिले, क्यों नहीं बची चार जानें? बड़ा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 18 May 2026 06:55 AM IST
सार
Kanpur Sagar National Highway Crash News: हमीरपुर हादसे में परिवहन विभाग की जांच के अनुसार, वैगनआर के एयरबैग खुलने के बावजूद अत्यधिक रफ्तार और खतरनाक ओवरटेकिंग के चलते कार सवार चार लोगों की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
1 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर छिरका चाैराहे के पास रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वैगनआर ने ओवरटेक किया था। हादसे में कार के दोनों फ्रंट एयरबैग खुल गए।
2 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों की जान नहीं बच सकी। पीटीओ चंदन पांडे ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ट्रक के कई मीटर लंबे ब्रेक के निशान मिले हैं। निरीक्षण में वैगनआर के दोनों फ्रंट एयरबैग खुले मिले। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ओवरटेकिंग प्रतीत हो रही है।
3 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
वाहनों की क्रॉस मूवमेंट बनी रहती है
उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां से छिरका और करहिया गांव की ओर संपर्क मार्ग निकलता है। यह स्थान पूरी तरह सामान्य सीधी सड़क जैसा नहीं है और यहां वाहनों की क्रॉस मूवमेंट बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
अचानक कट लेते हैं वाहन
जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से छिरका और करहिया गांव की ओर संपर्क मार्ग निकलता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां वाहन अचानक कट लेते हैं। हादसे के समय भी वैगनआर ओवरटेक करते हुए ट्रक की ओर चली गई।
विज्ञापन
5 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
प्रथम दृष्टया हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ प्रतीत हो रहा है। मौके के निरीक्षण में वैगनआर के दोनों फ्रंट एयरबैग खुले मिले हैं। सड़क पर ट्रक के ब्रेक के निशान भी मिले हैं। इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग करने से सभी चालक बचें। -चंदन पांडे, पीटीओ ,तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। -संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक मौदहा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।