पांच सदी का लंबा इंतजार सोमवार को पूरा हुआ। अयोध्या में भव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उधर प्रभु राम अपने धाम में विराजे और इधर न सिर्फ हरदोई शहर बल्कि गांव तक राममय हो गया। कहीं आतिशबाजी हुई, तो कहीं दीपोत्सव मनाया गया। रंगोली के जरिए कहीं प्रभु राम का मंदिर उकेरा गया, तो कहीं राम सीता की छवि उकेरने की सफल कोशिश की गई।
राममय हुआ हरदोई: टिक्की बेचने वाले ने किया भंडारा, बच्चों ने रंगोली में उकेरे प्रभु श्रीराम, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक्की बेचने वाले ने किया आलू पकौड़े का भंडारा
इस तस्वीर में प्रमोद कश्यप नजर आ रहे हैं। शहर के सरॉय थोक पश्चिमी में अभिषेक सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। मुन्नेमियां चौराहा के पास टिक्की का ठेला लगाकर परिवार चलाते हैं। शुक्रवार से ठेला नहीं लगाया और आलू बचाते रहे। सोमवार को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इन्हीं आलुओं का इस्तेमाल कर आलू पकौड़े का भंडारा किया।
जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा रसखान प्रेक्षागृह
वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के बैनर तले सोमवार को शहर के रसखान प्रेक्षागृह में रामोत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। शंखनाद और घंटा की आवाजों से पूरा माहौल राममय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भाव विभोर होकर रामभक्त नाचने भी लगे।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कारसेवकों का किया सम्मान
कार्यक्रम में कार सेवा में जाने वाले कारसेवकों और दिवंगत कारसेवकों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मलूकपीठ के स्वामी धनंजय महाराज ने कहा कि हम सब धन्य हैं, जो अपनी आंखों से इतना दिव्य और अलौकिक देख रहे हैं। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अध्यक्षता करते हुए कारसेवकों को सम्मानित किया।
वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के बैनर तले हुआ आयोजन
यहां संघ के विभाग प्रचारक कौशल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद जय प्रकाश और जिला प्रचारक रवि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज अवस्थी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और श्रीकृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे, समाजसेवी सुमत जैन, भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, आशीष सिंह सोलंकी, कमल जायसवाल, सुरेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।