फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस पहुंचा कोर्ट, सावन-भादौ नॉनवेज नहीं खाया जाता- राघवेंद्र, भाई ने कही ये बात

Wed, 12 Sep 2018 06:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Sep 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
IPS Surinder Das suicide case
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या के मामले में अधिवक्ता प्रमोद कुमार सक्सेना ने सीएमएम कोर्ट में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज करने संबंधी प्रार्थनापत्र दिया है। इस प्रकरण की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 22 सितंबर की तारीख दी है। अधिवक्ता के मुताबिक, समाचार पत्रों में छपी खबरों से स्पष्ट है कि एसपी पूर्वी आईपीएस सुरेंद्र दास ने पांच सितंबर को घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खा लिया था। नौ सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वह गूगल पर आत्महत्या के तरीके भी खोज रहे थे।


आगे की स्लाइड में- एसपी सुरेंद्र दास के सुसाइड केस में आया नया मोड़
IPS Surinder Das suicide case
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस
अधिवक्ता का कहना है कि एसएसपी ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए जांच एसपी क्राइम को सौंपकर विधिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया है। मामले में काकादेव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। आईपीएस सुरेंद्र दास के ससुर डॉ. रावेंद्र ने कहा है कि उनकी बेटी का सुहाग उजड़ गया, किसी पिता के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है। इसके बाद भी जिसे जो कहना है कहता रहे। हमें किसी चीज की कोई लालसा नहीं है।


आगे की स्लाइड में- आरोपों के संबंध में कहा कि सही वक्त पर वह उचित जवाब देंगे
IPS Surinder Das suicide case
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि दामाद की अंत्येष्टि के बाद वह लखनऊ में अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरे हैं। क्रियाकर्म होने के बाद वह घर लौटेंगे। आरोपों के संबंध में कहा कि सही वक्त पर वह उचित जवाब देंगे। उनकी पहली जिम्मेदारी दुखों के पहाड़ तले बेटी डॉ. रवीना को संभालना है। कुछ लोग बेवजह की बातें करके और परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से उन्होंने गुजारिश की कि वे सुरेंद्र दास की मौत की सही वजह जाने बगैर कुछ न कहें।

आगे की स्लाइड में-  नरेंद्र बोले, मां जैसा कहेंगी वैसा करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS Surinder Das suicide case
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
आईपीएस सुरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र दास का कहना है कि सुरेंद्र की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। अभी मैं सुरेंद्र के क्रियाकर्म में व्यस्त हूं। इसके बाद मां जैसा कहेंगी वैसा करेंगे। फिलहाल सभी लोग लखनऊ स्थित आवास पर हैं। इधर, सीओ कैंट अजीत सिंह चौहान का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आगे की स्लाइड में-   एसपी सुरेंद्र दास के सुसाइड केस में आया नया मोड़
विज्ञापन
IPS Surinder Das suicide case
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस
कानपुर के एसपी सुरेंद्र दास के सुसाइड केस में अब एक नया मोड़ आया है। आईपीएस दास की पत्नी डॉ. रवीना के पिता डॉ. राघवेंद्र का कहना है कि बेटी और दामाद के बीच क्या विवाद चल रहा था उन्हें इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अगर उन्हें विवाद के बारे में पता चलता तो वह दोनों को जरूर समझाते और ऐसी स्थिति कभी न आती। आईपीएस दास के अंतिम संस्कार के बाद रवीना के पिता ने कहा कि बैकुंठ धाम में रवीना करीब 3 घंटे तक रही।

आगे की स्लाइड में-  पालतू कुत्ते के लिए अंडा व नानवेज जन्माष्टमी के दिन मंगाया गया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed