फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरु हो रहा गणेश महोत्सव, यहां बॉलिवुड के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

Wed, 12 Sep 2018 04:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Sep 2018 04:55 PM IST
सार

- 13 को गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हो जाएगा गणेश महोत्सव
- शहर में करीब 500 पांडालों में विराजेंगे गणपति बप्पा

विज्ञापन
Lord Ganesh Festival begins From Tomorrow
गणेश महोत्सव 2018
गणेश महोत्सव की शुरुआत चतुर्थी (13 सितंबर) से हो जाएगी। भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही बप्पा का गुणगान शुरू हो जाएगा। 11 दिन तक शहर में गणपति बप्पा की धूम रहेगी। पांडाल सजकर तैयार हो गए हैं। शहर के करीब 500 पांडाल में बप्पा विराजेंगे। ज्योतिषाचार्य पवन तिवारी और पंडित दीपक पांडेय ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी स्वाती नक्षत्र में मनाई जाएगी। स्वाती नक्षत्र एवं गुरुवार के शुभ योग को गुरु स्वाती योग भी कहते हैं। इस तरह का योग 119 सालों बाद पड़ रहा है। गणेशजी की प्रतिमा के स्थापना का सर्वाधिक शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 बजे से 1:32 बजे तक रहेगा। इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम 4: 40 से 6:12 बजे तक है। 


 
Lord Ganesh Festival begins From Tomorrow
गणेश महोत्सव 2018
पूजन सामग्री
गणेशजी की पूजा करने के लिए चौकी या पाटा, जल कलश, लाल कपड़ा, पंचामृत, रोली, मोली, लाल चंदन, जनेऊ, गंगाजल, सिंदूर चांदी का वर्क, लाल फूल, माला, इत्र, मोदक, लड्डू, सुपारी, लौंग, इलायची, नारियल, फल, दूर्वा, दूब, पंचमेवा, घी का दीपक, कैथा, अगरबत्ती, कपूर।
 
Lord Ganesh Festival begins From Tomorrow
गणेश महोत्सव 2018
महाराष्ट्र मंडल का 95वां सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव
वर्तमान में शहर में सैकड़ों गणेश महोत्सव हो रहे हैं। हालांकि शहर में सबसे पहले गणेशोत्सव की शुरुआत करने का श्रेय महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन को जाता है। मंडल इस बार अपना 95वां श्रीं ची महोत्सव मनाएगा। मंडल की वर्षा फडणीस ने बताया कि हमलोग गणेशजी को श्रीं के नाम से पुकारते हैं। पुणे के पेशवा गणेशजी को श्रीं कहते थे। उन्होंने बताया कि  उनके यहां प्रमुख आयोजन 22 सितंबर को है। इस दिन सुटलो बुवा मराठी नाटक का मंचन होगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोग एकत्र होते हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Ganesh Festival begins From Tomorrow
एहसान कुरैशी, वीआईपी और सुनील पॉल आएंगे। 20 सितंबर को अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आएंगी

नवाबगंज में उर्मिला मातोंडकर और सुनील पॉल बिखरेंगे जलवा
हर बार की तरह इस बार भी नवाबगंज-आजाद नगर व्यापार मंडल की ओर से भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां 14 फीट की प्रतिमा विराजित की जाएगी। महोत्सव के दौरान पांच से सात टन मोदक का भोग लगाया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और कोषाध्यक्ष लल्लन अवस्थी ने बताया कि 17 सितंबर को फ्लाइंग एंजिल्स का दल आएगा। 19 सितंबर को लॉफ्टर चैनल के एहसान कुरैशी, वीआईपी और सुनील पॉल आएंगे। 20 सितंबर को अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आएंगी। वहीं तनूरा डांस के लिए ईरान से अहमद आएंगे। गणेश जी की आरती प्रतियोगिता 21 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
गणेश महोत्सव 2018
सिंधी कालोनी का सिंधु श्रीगणेश उत्सव समिति
समिति के अमित खत्री ने बताया कि उनके यहां भी गणेश महोत्सव की तैयारी पूरी है। महोत्सव के दौरान दस दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 22 को हवन पूजन के बाद भंडारा भी होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed