सब्सक्राइब करें

Kanpur: भक्ति रस में सराबोर हुई शाम, मोतीझील में गूंजा राधे-राधे, झूमते रहे श्रद्धालु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: मोतीझील लॉन-3 में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। 

विज्ञापन
Kanpur: An Evening Immersed in Devotional Fervor; 'Radhe-Radhe' Resounds at Moti Jheel
मोतीझील में भजन संध्या का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
राधा नाम की गूंज, कृष्ण भजनों की स्वर लहरियां और हर-हर महादेव के जयघोष... मोतीझील लॉन-3 में रविवार की शाम भक्ति रस में डूबी नजर आई। दिल्ली से आईं भजन गायिका ट्विंकल शर्मा और उज्जैन के भजन गायक गजेंद्र प्रताप सिंह के भजनों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा।


श्री सांवलिया सेठ समिति, ब्राह्मण जागरूकता समिति और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ ट्विंकल शर्मा ने राधा नाम संकीर्तन से किया। उन्होंने बरसाना की छोरी किशोरी और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गजेंद्र प्रताप सिंह ने जय-जय राधा रमण हरी बोल, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी और शिव भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। भजनों की प्रस्तुति और बारिश की हल्की फुहार के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान पूरा परिसर राधे-राधे और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।न
Kanpur: An Evening Immersed in Devotional Fervor; 'Radhe-Radhe' Resounds at Moti Jheel
मोतीझील में भजन संध्या का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
संगीत संयोजन में ड्रम पर तनमय शर्मा, कीबोर्ड पर शाश्वत और गिटार पर आकाश ने आकर्षक संगत दी। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र सचिन अवस्थी, अभिनव दीक्षित, ऋतुराज मिश्रा, अभय द्विवेदी, अर्पित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन अमित शर्मा ने किया।
 
Trending Videos
Kanpur: An Evening Immersed in Devotional Fervor; 'Radhe-Radhe' Resounds at Moti Jheel
मोतीझील में भजन संध्या का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मूर्तियां खरीदीं
भजन संध्या के साथ परिसर में लगे विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने फास्ट फूड स्टॉल पर व्यंजनों का स्वाद लिया। ज्वेलरी, परिधानों और राधा-कृष्ण की मूर्तियों के स्टॉल पर जमकर खरीदारी की। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया। देर रात तक स्टॉलों पर लोगों की भीड़ लगी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: An Evening Immersed in Devotional Fervor; 'Radhe-Radhe' Resounds at Moti Jheel
मोतीझील में भजन संध्या का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
सांवलिया दरबार की छटा ने मोहा मन
चित्तौड़गढ़ से सजे-धजे स्वरूप में पहुंचा श्री सांवलिया का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। दरबार को बंगलूरु से मंगाए गए भव्य गुलाब, ऑर्किड, रजनीगंधा और गेरबेरा के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। दरबार के समक्ष श्रद्धालु देर तक नमन करते रहे और उसकी भव्यता को मोबाइल के कैमरों में कैद किया।
 
विज्ञापन
Kanpur: An Evening Immersed in Devotional Fervor; 'Radhe-Radhe' Resounds at Moti Jheel
भजन गायिका ट्विंकल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के लोग बड़े दिलवाले : ट्विंकल शर्मा
दिल्ली से पहली बार कानपुर पहुंचीं भजन गायिका ट्विंकल शर्मा ने कहा कि कानपुर आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन और प्रेम दिल छू लेने वाला है। कानपुर के खान-पान का स्वाद भी अलग है। यहां के लोग बड़े दिलवाले हैं जो कलाकारों का भरपूर सम्मान करते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed