{"_id":"6a1d3ebfcf283df5de078fd9","slug":"auraiya-woman-s-body-found-lying-on-bed-under-suspicious-circumstances-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: संदिग्ध परिस्थिति में बेड पर पड़ा मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: संदिग्ध परिस्थिति में बेड पर पड़ा मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: महिला का शव बेड पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेला थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा दुजे निवासी शिवा दोहरे (23) पुत्र जागेश्वर दयाल दोहरे की पत्नी मोहिनी के शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे बेड पर पड़ा मिला। ग्रामीण राजीव ने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार हरिकिशोर व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को उठाकर थाने की गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
घटना की जानकारी जैसे ही मोहिनी के मायके पक्ष को मिली तो ट्रैक्टर-ट्राली से लगभग दो दर्जन परिजन गांव पहुंचे तो वहां शव न मिलने पर बिलख पड़े। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और महिला का शव देखने पर अड़ गए। उन्हें जानकारी दी गई की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहिनी की बहन राधा रो-रोकर कह रही थी की मेरी दीदी को ससुराल वालों ने मार दिया है। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन