सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कसाई 'बाप': चंडीगढ़ की महिला से दोस्ती और घरेलू कलह, जुड़वां बहनों की हत्या में सामने आए चौंकाने वाले नए पहलू

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 21 Apr 2026 07:49 AM IST
सार

कानपुर में जुड़वां बेटियों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ की महिला से दोस्ती घरेलू कलह का कारण बन गई थी। दोनों के बेडरूम पूरी तरह अलग हो गए। अघोषित रूप से बच्चे भी दोनों के बीच बंट से गए थे। 

विज्ञापन
Kanpur Double Murder Big reveal Friendship with a Chandigarh Woman Becomes the Cause of Domestic Strife
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह बात निकलकर आई है कि हत्यारोपी पिता का मां से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक छत के नीचे रहते जरूर थे लेकिन कमरे अलग-अलग हैं।


इसकी बड़ी वजह चंडीगढ़ की एक महिला से आरोपी की नजदीकी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक हत्याकांड की कोई वजह सामने नहीं आई है। पत्नी रेशमा के अनुसार, आरोपी शशिरंजन कोरोना काल के बाद काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। 
 
Trending Videos
Kanpur Double Murder Big reveal Friendship with a Chandigarh Woman Becomes the Cause of Domestic Strife
बिलखती मां को संभालती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां, उसकी दोस्ती एक महिला से हुई, जो धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। इसके बाद उसने अक्सर चंडीगढ़ आना-जाना शुरू कर दिया। बताया कि वह कई-कई दिन तक काम का बहाना बनाकर वहीं रुकता था, जिससे घर में तनाव बढ़ने लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder Big reveal Friendship with a Chandigarh Woman Becomes the Cause of Domestic Strife
इसी कमरे में की गई दोनों बेटियों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के बेडरूम पूरी तरह हो गए थे अलग
इसे लेकर दंपती में कई बार विवाद भी होता था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि पारिवारिक माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। दोनों के बेडरूम पूरी तरह अलग हो गए। अघोषित रूप से बच्चे भी दोनों के बीच बंट से गए थे। 

 
Kanpur Double Murder Big reveal Friendship with a Chandigarh Woman Becomes the Cause of Domestic Strife
कमरे में पड़े बच्चों के टेडी बियर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि चंडीगढ़ की महिला से उसका संपर्क कितना गहरा था और इस विवाद में उसकी क्या भूमिका रही।
विज्ञापन
Kanpur Double Murder Big reveal Friendship with a Chandigarh Woman Becomes the Cause of Domestic Strife
कमरे में लगा कैमरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहर खेलने पर थी रोक
बच्चियों की मां रेशमा और घर के आसपास के लोगों के अनुसार, हत्यारोपी पिता बेटियों को बेहद सख्ती और नियंत्रण में रखता था। बाहर से देखने पर यह सब 'ख्याल' जैसा लगता था लेकिन अब घटना के बाद वही व्यवहार सवालों के घेरे में है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed