करियापुर गांव के पास सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी के किनारे मवेशी (जानवर) चराने गया एक किसान भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने उतरा था, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहरे कुंड की चपेट में आने से वह बीच धार में डूब गया।
Kanpur: यमुना नदी में नहाने उतरा किसान तेज बहाव में डूबा, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
Kanpur News:भोगनीपुर थाना क्षेत्र के करियापुर गांव के पास सोमवार को एक किसान की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर मौजूद अन्य किसानों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसान के शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भीषण गर्मी के चलते नदी में उतरे तेज बहाव में खोया संतुलन
करियापुर गांव के रहने वाले छोटे उम्र 40 वर्ष पेशे से खेती-किसानी करते थे। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे वे रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी के किनारे गए हुए थे। दोपहर के दो बजते-बजते धूप और गर्मी का प्रकोप बेहद तेज हो गया, जिससे राहत पाने के लिए छोटे ने नदी में नहाने का मन बनाया और वे पानी में उतर गए। लेकिन, उन्हें नदी के गहरे जलस्तर और पानी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं मिल सका। नहाते समय अचानक पैर फिसलने या तेज करंट की वजह से वह गहरे पानी में खिंचे चले गए और बीच धार में डूबने लगे।
मौके पर बुलाई गई SDRF की टीम और स्टीमर
छोटे को नदी की लहरों के बीच जिंदगी और मौत से जूझता और डूबता देख नदी किनारे मौजूद अन्य किसानों और चरवाहों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पीड़ित परिवार और स्थानीय पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरौधा चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा। हादसे की भयावहता को देखते हुए एहतियातन एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और एक सरकारी स्टीमर को भी रेस्क्यू के लिए मौके पर कॉल किया गया।
डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला गया शव
स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने भारी जनसैलाब के बीच नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत और खोजबीन के बाद आखिरकार गोताखोरों ने छोटे के शव को गहरे पानी से ढूंढ निकाला और किनारे पर लेकर आए।