{"_id":"69e347f12325654226080203","slug":"kanpur-kidney-case-kidney-transplant-performed-on-woman-from-farrukhabad-or-kannauj-evidence-found-in-phones-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: फर्रुखाबाद या कन्नौज की महिला का हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, शिवम और रोहित तिवारी के मोबाइल में मिले सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्रुखाबाद या कन्नौज की महिला का हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, शिवम और रोहित तिवारी के मोबाइल में मिले सबूत
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शिवम अग्रवाल और रोहित तिवारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किडनी कांड में एक और नया खुलासा हुआ है। फर्रुखाबाद या कन्नौज की महिला का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सर्जरी के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
Trending Videos
Kanpur Kidney case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जेल गए शिवम अग्रवाल, परवेज सैफी, रोहित तिवारी समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि शहर में 40 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। यह रावतपुर, केशवपुरम, कल्याणपुर, काकादेव क्षेत्रों के नर्सिंगहोम में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी शिवम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में आहूजा हॉस्पिटल में सात से आठ और मेडिलाइफ हॉस्पिटल में दो ट्रांसप्लांट होने के साक्ष्य मिले हैं। शिवम अग्रवाल के मोबाइल में साउथ अफ्रीका मूल की अरेबिका और कोलकाता के रहने वाले युवक का वीडियो मिला था।
किडनी ट्रांसप्लांट मामले में गिरफ्तार ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार
- फोटो : पुलिस
मोबाइल में एक रिकार्डिंग भी थी जिसमें शिवम अग्रवाल और प्रयागराज का नवीन पांडेय एक महिला की हालत बिगड़ने पर उनको दिल्ली के बड़े अस्पताल में शिफ्ट करने की बात करते नजर आ रहे हैं। उसमें परिजनों के हंगामा करने पर रोहित तिवारी को मैनेज करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस बीच रोहित तिवारी भी गिरफ्तार हो गया। उससे पूछताछ और शिवम अग्रवाल के मोबाइल की दोबारा से जांच की गई जिसमें कुछ सेकेंड का वीडियो मिला है। इसमें महिला फर्रुखाबाद या कन्नौज जैसी भाषा बोतली हुई नजर आ रही हैं।

कमेंट
कमेंट X