{"_id":"69cb5e9e66cc0fd502089aed","slug":"kanpur-kidney-gang-donor-bought-in-uttarakhand-rs-10-lakh-sold-woman-in-bihar-90-lakh-six-years-ago-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किडनी गैंग: उत्तराखंड के युवक से 10 लाख में खरीदी, 90 लाख में बेची; 6 साल पहले नौकरी के बहाने निकाले थे गुर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी गैंग: उत्तराखंड के युवक से 10 लाख में खरीदी, 90 लाख में बेची; 6 साल पहले नौकरी के बहाने निकाले थे गुर्दे
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:18 PM IST
सार
कानपुर के कल्याणपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने का मामला खुला है। दलालों ने उत्तराखंड के युवक से 9.5 लाख में किडनी खरीदी इसके बाद 90 लाख में बेच दी। पुलिस ने मामले में दलाल और डॉक्टर दंपती समेत दस को हिरासत में लिया है।
कानपुर के किडनी रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कानपुर के बर्रा थाना इलाके में वर्ष 2019 के फरवरी माह में एक महिला ने नौकरी दिलाने के बहाने किडनी निकालने का आरोप लगाकर पांच नामजद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में 10 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन की बात सामने आने पर ई़डी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मामले की जांच की थी।
बांदा निवासी पीड़िता ने बताया था कि वह बिजली का काम करने वाले पति संग साकेत नगर स्थित गोदाम में रहती थी। परिचित युवक मोहित निगम और जुनैद नौकरी का लालच देकर गाजियाबाद ले गए। वहां मेडिकल के नाम पर कई जांचें कराई गईं।
Trending Videos
2 of 11
मेडलाइफ हॉस्पिटल कल्याणपुर
- फोटो : amar ujala
बातचीत के दौरान महिला ने आरोपियों को किडनी बदलवाने की बात करते सुना, जिससे उसे संदेह हुआ कि यह गिरोह किडनी तस्करी में शामिल है। विरोध करने पर उसे 40 लाख रुपये का लालच दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 17 फरवरी को कोलकाता निवासी टी राजकुमार राव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
मेडलाइफ हॉस्पिटल कल्याणपुर में जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
9.5 लाख में किडनी खरीदी, 90 लाख में बेची दलाल और डॉक्टर दंपती समेत दस हिरासत में
कानपुर के कल्याणपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ। किडनी निकलवाने के बाद दलाल ने उसे जरूरतमंद मरीज को 90 लाख रुपये से अधिक में बेच दिया।
4 of 11
मेडलाइफ हॉस्पिटल के स्टाफ से पूछताछ करते पुलिस के अधिकारी
- फोटो : amar ujala
अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर सोमवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अस्पतालों में छापा मारा। पुलिस ने दलाल, अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत दस लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
5 of 11
किडनी देने वाले युवक को एंबुलेंस से ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
एक अस्पताल का संबंध आईएमए के एक बड़े पदाधिकारी से बताया जा रहा है। कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी शिवम अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड के युवक को दस लाख में किडनी बेचने का ऑफर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।